फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली मीटर को आधा किलो वजन की चुंबक से रोका, डेढ़ लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। बिजली निगम ने शनिवार को जिले भर में बिजली चोरी के खिलाफ सुबह पांच बजे अभियान चलाया गया। बिजली निगम की टीम ने डबवाली, रानियां, ऐलनाबाद को मिलाकर 112 केस बिजली चोरी के पकड़े। इसमें अकेले सिरसा शहर में चोरी के करीब 35 केस हैं। बिजली निगम ने सबसे पहले झूंथरा धर्मशाला के सामने गली के एक मकान में सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर रेड की। उस समय घर के सदस्य सोए हुए थे। लेकिन बिजली मीटर को आधा किलो वजन की चुंबक से रोका हुआ था। यह मीटर इलेक्ट्रो मेकेनिकल मीटर था। इस मीटर पर चुंबक रखने से मीटर की फिरकी घूमना बंद कर देती है। हालांकि बिजली निगम ने कुछ समय पहले इलेक्ट्रो मेकेनिकल मीटर उतार कर उनकी जगह पर नए मीटर लगा दिए थे। लेकिन फिर भी शहर में यह मीटर मिल गया जो कि हैरान करने वाला था। बिजली निगम ने मीटर को उखाडक़र अपने कब्जे में लिया। साथ ही मकान मालिक को करीब डेढ़ लाख रुपये बिजली चोरी का जुर्माना किया। इस घर का लोड नौ किलोवाट था। हालांकि दोपहर डेढ़ बजे मकान मालिक ने जुर्माने की राशि भी निगम को अदा कर दी।
विज्ञापन

शनिवार को बिजली चोरी के खिलाफ बिजली निगम ने सभी एसडीओ के नेतृत्व में टीमों का गठन करके बिजली चोरी पकड़ने का अभियान शुरू किया। शहर में एसडीओ रविंद्र कालीरमण के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया। इसी प्रकार से चतरगढ पट्टी में बिजली निगम ने चार किलोवाट कनेक्शन में सीधी कुंडी लगाकर बिजली चोरी पकड़ ली। इस मकान का कनेक्शन पहले ही कटा हुआ था। बिजली निगम ने शहर में जेजे कालोनी में भी अभियान चलाया। शहर के सिटी और इंड्रस्ट्रियल सब डिवीजन के क्षेत्रों में करीब 35 चोरी के केस पकड़े। उन पर करीब 11 लाख 65 हजार रुपये का जुर्माना किया गया।
डबवाली रानियां, ऐलनाबाद में भी चला अभियान
बिजली निगम के डबवाली, रानियां और ऐलनाबाद सब डिवीजन में निगम की टीमों ने अभियान चलाया। इन क्षेत्रों में करीब 77 केस बिजली चोरी के मिले। रानियां, ऐलनाबाद अर्बन सब डिवीजन में करीब साढ़े नौ लाख की बिजली चोरी का जुर्माना लगाया गया। कालांवाली सब डिवीजन में करीब दो लाख 65 हजार बिजली चोरी का जुर्माना किया गया। पूरे जिले में बिजली चोरी के करीब 112 केस पकड़े। जिसमें से 183 किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी गई। करीब 19 किलोवाट के कुल तीन मीटर कब्जे में लेकर लैब में चेकिंग करवाई जाएगी।
विज्ञापन

कोट्स
पूरे जिले में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया गया था। अभी जुर्माने का आंकलन किया जा रहा है, क्योंकि सब डिवीजन से डाटा एकत्रित किया जा रहा है। जल्द ही सभी को नोटिस भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

रणधीर सिंह, एसई, बिजली निगम सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें