फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 फरवरी को डबवाली आएंगे ओडिया के राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
22 फरवरी को डबवाली आएंगे ओडिसा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल
विज्ञापन

डबवाली। 22 फरवरी को ओड़िसा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल डबवाली आएंगे। वे इस दिन प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व विधायक वैद्य रामदयाल की पुण्यतिथि को लेकर वैद्य रामदयाल चौक में आयोजित होने वाले समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। ये जानकारी वरिष्ठ भाजपा नेता देव कुमार शर्मा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके साथ हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कंवर पाल, सीएम के ओएसडी भूपेश्वर दयाल, टूरिज्म निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा, चेयरमैन सुनीता दुग्गल, भाजपा के जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट भी समारोह में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि वैद्य रामदयाल का जन्म साल 1911 में पंडित तुलसी राम के घर पर गांव किलियांवाली में हुआ था। उन्होंने वैद्य विषारद करने के बाद डबवाली में औषधालय खोलकर लोगों को चिकित्सा सेवाएं दी व साथ ही नशा छुड़ाने का कार्य भी किया। ट्रस्ट द्वारा इस वर्ष वैद्य की 31वीं बरसी पर 22 फरवरी को सुबह 10 बजे होने वाले समारोह में उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य करते हुए डबवाली इलाके का नाम रोशन करनी वाली संस्थाओं, सामाजिक प्रतिनिधियों, खिलाड़ियों को समारोह में सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें