फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसीतां में दो पक्षों में हुआ झगड़ा, घर में घुसकर चलाई हवा में गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मसीतां में दो पक्षों में झगड़ा, घर में घुसकर चलाईं हवा में गोलियां
विज्ञापन

डबवाली। गांव मसीतां में शनिवार रात दो पक्षों में झगड़ा हो गया । झगड़े के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की ढाणी में घुसकर हवाई फायरिंग की। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मसीता निवासी लाभ सिंह ने बताया कि गगनदीप सिंह की ढाणी उनकी ढाणी से पहले पड़ती है। वे खाले में पशुओं को नहलाकर गंदा पानी छोड़ देते हैं, उसने गगनदीप को रोका तो उनके बीच कहासुनी हो गई। मामला पंचायत में पहुंचा तो पंचायत ने भरोसा दिलाया कि वे गगनदीप को समझा देंगे। आरोप है कि शनिवार रात गगनदीप सिंह अपने दस अन्य साथियों के साथ उनके घर में घुस आया और अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठियों व गंड़ासों से उनके घर की खिड़कियां व शीशे तोड़ दिए। आरोप है कि गगनदीप ने घर में घुसकर हवा में गोलियां चलाईं। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण घरों से बाहर निकले तो हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन

कोट्स
लाभ सिंह की शिकायत पर गगनदीप सिंह सहित उसके 10-12 अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कैलाश चंद्र, शहर थाना प्रभारी डबवाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें