फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरिसा और फतेहाबाद के करीब 35 कालेजों में होंगे चुनाव, पांच एग्युटिव रिप्रेजिंट भी चुने जाएंगे सीआर में से, पांच सदस्य विभिन्न क्

विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीएलयू के 24 विभागों से चुने जाएंगे 82 सीआर
विज्ञापन

सिरसा। सीडीएलयू में वीरवार से चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई। छात्र संगठनों के प्रतिनिधि सीआर बनाने के लिए छात्रों से सहयोग मांग रहे हैं। सीडीएलयू में 24 विभागों से करीब 82 सीआर बनाए जाएंगे। हालांकि प्रधान, उप प्रधान, सचिव और संयुक्त सचिव के पद में से एक पद लड़की के लिए आरक्षित किया गया है। इसका चुनाव ड्रा से किया जाएगा। इसमें से एक पद एससी के लिए भी आरक्षित किया गया है। जबकि पांच वीसी नामिनेटेड सीआर होंगे, जो कि बेस्ट एनसीसी, बेस्ट एनएसएस वालंटियर, बेस्ट आर्ट एंड कल्चर, बेस्ट स्पोर्ट्स एथलीट से लिए जाएंगे। एक अन्य क्षेत्र से लिया जाएगा। सीडीएलयू में 82 पोलिंग बूथ बनाए गए है। एक पोलिंग बूथ पर एक आरओ और दो एआरओ होंगे। क्लास रिप्रजेंटिव के आरओ विभागाध्यक्ष होंगे। सीआर के पोलिंग बूथ चेयरपर्सन, कॉलेज प्रिंसिपल निश्चित करेंगे। सीआर बनते ही उम्मीदवर को चेयरपर्सन और प्रिंसिपल पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवाएंगे जो कि डीएसडब्लयू को सौंपेंगे। उसी दिन दोबारा से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के पद के लिए नोमिनेशन करवाए जाएंगे और शाम साढ़े 6 बजे मतगणना शुरू की जाएगी। वहीं सीडीएलयू ने चुनावों को चलते सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है। शुक्रवार को सभी कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटियां अलॉट कर दी जाएगी। सीडीएलयू के डीन ऑफ कॉलेजज विक्रम सिंह ने बताया कि सिरसा और फतेहाबाद के अधीन आने वाले करीब 35 कॉलेज में चुनाव करवाने के लिए गाइड लाइन जारी कर दी गई है। सीडीएलयू ने चुनावों के चलते गेट पर विजिटर पास देने शुरू कर दिए है। यदि किसी आउटसाइडर ने किसी ब्रांच में जाना है तो उसे विजिटर पास पर पूरा पता दर्ज करवाने के बाद संबंधित शाखा इंचार्ज से साइन करवाकर लाना होगा। चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर हिम्मत सिंह ने बताया कि गुरुवार को दोनों गेटों पर करीब 200 विजिटर की एंट्री दर्ज की गई।
प्रधान और सचिव बनेंगे कोर्ट और एकेडमिक काउंसिल के शामिल
रजिस्ट्रार राजकुमार सिवाच ने बताया कि सीडीएलयू के छात्र प्रधान को सीडीएलयू कोर्ट का सदस्य बनाया जाएगा। कोर्ट में विश्वविद्यालय का बजट पास होता हैं। जबकि सभी कॉलेजों के प्रधानों में से दो प्रधान को एकेडमिक कौंसिल में सदस्य और सीडीएलयू के सचिव को एकेडमिक कौंसिल का सदस्य बनाया जाएगा।
विज्ञापन

सीडीएलयू की इनसो छात्र इकाई ने रजिस्ट्रार को सौंपा ज्ञापन, बैठक में चुनाव न लड़ने का फैसला लिया
सीडीएलयू की इनसो छात्र इकाई ने रजिस्ट्रार राजकुमार सिवाच को मांग पत्र सौंपकर नोटिफिकेशन क्लियर करने की मांग की। छात्र नेता अमृत मान, जगसीर मान, संजय बिश्नोई ने रजिस्ट्रार से कहा कि उम्मीदवार की पुलिस वेरिफिकेशन के संबंध में स्पष्ट निर्देश नहीं है कि वह कहां करवाए। उम्मीदवार को खुद शपथ पत्र देना होगा या संबंधित थाने से क्लीयरेंस लेनी होगी। साथ ही योग्यता के संबंध में कोई गाइडलाइन स्पष्ट नहीं है। इसी के विरोध के चलते शाम पांच बजे सीडीएलयू में इनसो, एनएसयूआई, एसएफआई, डॉ. भीमराव अंबेडकर फेडरेशन ऑफ इंडिया सहित आठ छात्र संगठनों ने बैठक कर चुनाव में न भाग लेने का फैसला लिया है। जबकि एबीवीपी, एचएसए, 22 ग्रुप और भाईचारा यूनियन भी चुनावों में भाग लेंगी। इनेसो के प्रधान अमृतमान ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उनके साथ कुछ छात्र संगठनों ने चुनाव न लड़ने पर सहमति दी है। हालांकि छात्र संगठन चुनाव में भाग लें या न लें इस पर चुनाव प्रक्रिया पर कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि सरकार ने नोटिफिकेशन में स्पष्ट तौर पर कहा है कि उम्मीदवार चुनाव किसी छात्र संगठन के बैनर तले नहीं लड़ सकता।
विज्ञापन

12 अक्तूबर का ये रहेगा शेड्यूल
सुबह दस बजे से तीन बजे तक नोमिनेशन पेपर दाखिल करने का समय
दोपहर साढ़े तीन बजे नोटिफिकेशन ऑफ लिस्ट हैड ऑफ दी डिपार्टमेंट नोटिस बोर्ड
साढ़े तीन बजे से चार बजे तक उम्मीदवार की योग्यता के संबंध में आब्जेक्शन
13 अक्तूबर का शेड्यलू
स्क्रूटिंग ऑफ नोमिनेशन पेपर, दो बजे
वैलिड नोमिनेशनल पेपर फाउंड, दो बजे
विड्राल ऑफ नोमिनेशन बाय केंडीडेट, दो बजे से चार बजे
फाइनल लिस्ट, पांच बजे
17 अक्तूबर का शेडयूल
इलेक्शन पोलिंग, सुबह आठ बजे से एक बजे तक
काउंटिंग वोट, पोलिंग के तुरंत बाद
परिणाम घोषित, दो बजे
हैंड ओवर सीआर टू डीएसडब्लयू, दो से ढाई बजे तक
रिसीप्ट ऑफ नोमिनेशन, ढाई से तीन बजे तक
डिस्पले लिस्ट केंडिडेट, 3.30 बजे तक
स्क्रूटिंग ऑफ नोमिनेशन, 3.45 से 4.15 बजे तक
वैलिड नोमिनेशन लिस्ट, 4.45 तक
विड्राल नोमिनेशन, 4.45 से 5.00 तक
फाइनल लिस्ट उम्मीदवारों की, 5.30 बजे
इलेक्शन पोलिंग डे, 5.30 से 6.30 बजे तक
परिणाम घोषणा, काउंटिंग
सीडीएलयू में 24 विभागों में 82 सीआर चुने जाएंगे
कंप्यूटर, आठ
ला, दस
गणित, सात
अर्थशास्त्र, सात
फिजिक्स, दो
केमिस्ट्री, दो
एम कॉम, दो
जेएमसी, पांच
बीएड, चार
फिजिकल चार
अंग्रेजी, दो
एमबीए, सात
पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, दो
संगीत, दो
इतिहास, दो
ज्योग्राफी, दो
हिंदी, दो
संस्कृति, दो
पंजाबी, दो
बायोटैक, दो
जियोलॉजी, एक
बॉटनी, एक,
फूड साइंस, दो
इंनवायरमेंट साइंस, दो
नेशनल कॉलेज में 24 और राजकीय कन्या महाविद्यालय में चुने जाएंगे 6 सीआर
राजकीय कन्या महाविद्यालय में 6 सीआर चुने जाएंगे। कॉलेज प्रवक्ता केके डूडी ने बताया कि बीए, बीकाम के तीनों संकायों में करीब 1960 छात्राएं है। वहीं नेशनल कॉलेज के प्रवक्ता रविंद्र पुरी ने बताया कि कॉलेज में 12 विभागों में करीब 24 सीआर चुने जाएंगे। नेशनल कॉलेज में करीब पांच हजार विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
सभी विभागों को गाइडलाइन जारी कर दी है:डीएसडब्लयू
हमने सभी विभागाध्यक्षों को गाइडलाइन जारी कर दी है। चुनाव शेड्यूल प्रक्रिया की भी तैयारियां शुरू कर दी है।
प्रोफेसर दिलबाग सिंह, डीएसडब्लयू, सीडीएलयू
कोट्स
हमने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनावों के लिए एसपी सिरसा को पत्र लिख दिया है।
राजकुमार सिवाच, रजिस्ट्रार, सीडीएलयू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें