फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेफिक पुलिस के एएसआई धर्मचंद ने चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर को दुकानदारों के आगे हाथ जोडने की बजाए चालान काटकर सख्ती बरतने की बात क

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
नगरपरिषद की टीम ने ट्रैफिक पुलिस ने गुुरुवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने सुरखाब चौंक, गांधी मार्केट, परशुराम चौंक, मीना बाजार, सुभाष चौक और सदर बाजार में अतिक्रमण हटाए। ये अभियान दो घंटे चला, लेकिन अतिक्रमण करने वाले पांच दुकानदारों के ही चालान किए गए। हालांकि अभियान दौरान नगर परिषद ने कई दुकानों से सामान उठाया। इस दौरान दुकानदारों और सीएसआई देवेंद्र बिश्रोई में कहीं जगह गहमागहमी हुई। कई जगह सीएसआई ने हाथ जोड़कर सामान अंदर रखने का अनुरोध किया। तो कहीं दुकानदारों ने भी टीम के सामने हाथ जोड़कर खुद अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई। ट्रैफिक एसएचओ जयभगवान शर्मा, एएसआई धर्मचंद्र, सेनेटरी इंस्पेक्टर पवन कंबोज उपस्थित थे। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के एएसआई ने सीएसआई से कहा कि अतिक्रमण के हटाने वाले दुकानदार पर नरमी बरतने की जगह सख्ती बरतें ।
जानकारी के अनुसार वीरवार को सुबह दस बजे सुरखाब चौक से अभियान शुरू हुआ। पहले सुरखाब चौंक से आगे अग्रवाल धर्मशाला के पास एक दुकानदार का बोर्ड उठाया। दुकानदार ने कहा कि पहले बड़े होटलों के बोर्ड उठाए। फिर हमारे। लेकिन उसका बोर्ड कब्जे में ले लिया गया। इसके बाद गांधी मार्केट में दस्ता गया। वहां पर दुकानों के बरामदों में रखे टायरों को ट्राली में डाल लिया गया। सीएसआई ने दुकानदारों से हाथ जोड़कर कर कहा कि भाई साहब मैं आपके आगे बार बार हाथ जोड़ता हूं, अतिक्रमण मत करो। आप लोग नहीं मान रहे। लेकिन बदले में दुकानदारों ने हर बार की तरह रटा रटाया सा जवाब दिया कि आगे से नहीं करेंगे। इसके बाद हिसारिया बाजार से अतिक्रमण हटाओ दस्ता रोडी बाजार की ओर चल दिया। बीच रास्ते में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का सामान जब्त किया और चालान भी काटे।
विज्ञापन

एएसआई ने कहा दुकानदारों के चालान काटो, सख्ती करो
सुभाष चौंक के पास सेतिया क्लाथ हाउस के पास जब अतिक्रमण हटाओ दस्ता पहुंचा तो कर्मचारी गली से एक दुकानदार का बोर्ड उठा लाए। वह दुकानदार भी चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर के पास आ गया। दुकानदार ने कहा कि या तो गली में आदमी बठाओ, नहीं तो मेरा बोर्ड वापस करो। उसने कहा कि आप लोगों के जाते ही दुकानदार फिर से सामान बाहर कर लेंगे। इसलिए अपना आदमी परमानेंट यहीं बैठाओ। अतिक्रमण दस्ते ने बोर्ड वापस नहीं किया। इसी बीच मौके पर ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी धर्मचंद ने सीएसई ने कहा कि आप दुकानदारों के सामान हाथ मत जोड़ो। इनके चालान करो और सख्ती से पेश आओ। जब भी रोडी बाजार आते हो ढीले पड़ जाते हो। ऐसे अतिक्रमण नहीं हटेगा। सीएसआई ने कहा कि वे सख्ती ही बरत रहे हैं। इसके बाद अतिक्रमण हटाओ दस्ता बाजारों से सामान उठाकर वापस नगरपरिषद आ गया। अभियान करीब 12 बजे खत्म हुआ।
दो हजार रुपये जुर्माना होने के कारण नहीं भर रहे 35 दुकानदार चालान
नगर परिषद ने पिछले कुछ महीनों में करीब 35 चालान किए है। लेकिन दुकानदारों ने इनका भुगतान नहीं किया। नगर परिषद के पास 200 से लेकर दो हजार रुपये तक के चालान काटने की शक्तियां है। इन 35 दुकानदारों को नोटिस देने के बाद जब वे चालान भरने के लिए आते हैं तो नप ने उनसे दो हजार रुपये प्रति चालान वसूलना तय किया है। लेकिन दुकानदार दो हजार रुपये का चालान भरने में असमर्थता दिखा रहे हैं। जबकि एक हजार रुपये तक का चालान दुकानदार भुगतने आ रहे हैं। यदि ये दुकानदार चालान नहीं भरेंगे तो नगरपरिषद इन्हें कोर्ट से सम्मन भेजेंगे।
विज्ञापन


अभियान के तहत हमने दुकानदारों के प्रति नरमी की बजाए सख्ती ही बरती है। हमने दुकानदारों के पांच चालान किए है। दुकानदारों से 200 से दो हजार रुपये का जुर्माना करने का प्रावधान है। लेकिन दो हजार रुपये से कम जुर्माना नहीं वसूला जाएगा।
देवेंद्र बिश्नोई, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें