फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में एनएचएम कर्मचारियों ने शुरूकी हड़ताल,

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम कर्मचारियों क ी ओर से नियमित करने सहित अन्य मांगों को लेकर एक बार फिर से दो दिवसीय हड़ताल के तहत मंगलवार से हड़ताल शुरू कर दी है। जिले भर में एनएचएम के तहत तैनात 557 कर्मचारियों के अचानक हड़ताल पर जाने के कारण जिलेभर में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं हैं। सबसे बड़ी परेशानी एंबुलेंस सेवा के बाधित होेने से हुई।
प्रदर्शनकारियों को नेतृत्व जिला प्रधान कुंदन सिंह गावड़िया ने किया। इस मौके पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिला प्रधान ने कहा कि 22 अक्तूबर 2017 को मुख्यमंत्री से बातचीत हुई थी, जिसमें सभी मांगों पर सहमति करते हुए 20 दिन में मांगों को लागू करने का आश्वासन दिया गया था। प्रधान ने बताया कि इसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग हुई, जिसमें 5-6 दिसंबर को हड़ताल का निर्णय लिया गया। उन्होंने मांग की कि कर्मचारियों को सर्व शिक्षा अभियान की तर्ज पर सेवा नियम में लागू किया जाए, सीएम की घोषणा अनुसार 14.27 प्रतिशत वेतन वृद्धि तुरंत लागू की जाए, नियमितकरण पॉलिसी बनाई जाए व समान काम समान वेतन दिया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने बुधवार सायं तक उनकी मांगों पर गौर नहीं किया तो वे सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम देंगे और फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। इस दौरान अगर कोई अप्रिय घटना होती है तो उसके लिए सरकार जिम्मेवार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस सेवा हुई प्रभावित
कर्मचारियों की हड़ताल के कारण लोगाें को सबसे ज्यादा नुकसान एंबुलेंस सेवा से हुआ है। अस्पताल में रोजाना 20 से 25 डिलीवरी होती है और 72 घंटे बाद डिलीवरी वाली महिला को डिस्चार्ज किया जाता है। अस्पताल प्रशासन द्वारा ऐसे में चालकों के हड़ताल पर जाने के कारण अस्पताल में मात्र 11 नियमित चालक हैं, जिनमें से चार को अलग सेंटरों पर भेजा गया है और छह कर्मचारियों के सहारे नागरिक अस्पताल रहा। इन छह कर्मचारियों में से तीन दिन में ड्यूटी देंगे और तीन रात्रि को। पूर्व की भांति अस्पताल प्रशासन एमरजेंसी सेवाओं के लिए ही एंबुलेंस उपलब्ध करवा रहा है, जबकि अगर किसी ने बैक होम जाना है तो या तो अपनी निजी गाड़ी या फिर प्राइवेट वाहन से ही जाना पड़ेगा। उधर सीएमओ गोबिंद गुप्ता के अनुसार किसी भी रूप में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें