डबवाली। क्षेत्र की विधायक नैना सिंह चौटाला ने विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत लिए गए गांव पन्नीवाला रूलदू में सोमवार को खुला दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान डबवाली की एसडीएम संगीता तेतरवाल और इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला भी मौजूद रहे।
ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए विधायक नैना चौटाला ने कहा कि आदर्श ग्राम योजना के तहत गांव का विकास करना व सही मायने में इसे आदर्श बनाना ही उनका मकसद है। वो यह मानती है कि कागजों में ही गांव को आदर्श गांव नहीं बनाना बल्कि इस गांव में ऐसे आदर्श स्थापित करने है कि पूरे हरियाणा प्रदेश के गांवों के लिए यह एक मिशाल बन सके। जिसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा, सारे प्रशासन को इसके लिए सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि गांव में लोगों में सरकारी योजनाओं के बारे में पता चले कि वो उनका लाभ कैसे लेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को भी चाहिए कि जल्द से जल्द आदर्श ग्राम योजना के तहत जरूरी फंड उपलब्ध करवाए ताकि गांव में विकास कार्यों में तेजी आ सके। नैना चौटाला ने गांव में सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए एसडीएम से कहा। वहीं इस मौके पर इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि विधायक का विजन है कि गांव पन्नीवाला रूलदू को प्रदेश का अग्रणी गांव बनाते हुए एक साल के अंदर अंदर सही मायनों में आदर्श बनाना है। उन्होंने गांव के युवाओं को भी ज्यादा से ज्यादा इस मुहिम से जुड़ने को कहा।
देरी से आई एसडीएम
गांव पन्नीवाला रूलदू में लगने वाले खुले दरबार में जहां विधायक नैना चौटाला व दिग्विजय चौटाला समय से पहले ही गांव के सरकारी स्कूल में पहुंच गए। जहां पर डबवाली की एसडीएम संगीता तेतरवाल मौके पर नहीं थी व उनके कार्यालय ने बताया कि वे चंडीगढ़ मीटिंग में गई हुई है। जिस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब खुले दरबार का आज का कार्यक्रम एक महीने पहले से ही तय किया हुआ था तो एसडीएम को मौके पर होना चाहिए। उन्होंने तुरंत एसडीएम से फोन पर बात की व उन्हें खुले दरबार में न आने बारे पूछा तो करीब एक घंटें बाद वे खुले दरबार में पहुंच गई। विधायक ने कहा कि आगे से अधिकारी यह ध्यान रखें कि खुले दरबार वाले दिन आस पास अन्य जगह कार्यक्रम न हो ताकि सभी अधिकारी व कर्मचारी खुले दरबार में आ सके व लोगों की समस्याओं को हल कर सके।
निशुल्क किताबें और स्टेशनरी देने की घोषणा
विधायक नैना चौटाला ने गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा बारहवी तक पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए घोषणा करते हुए कहा कि किसी भी विद्यार्थियों को कापी, पैन, वर्दी, स्टेशनरी, किताबें सहित किसी भी चीज की जरूरत है तो उन्हें इससे अवगत करवा दें वह स्वयं उन्हें उपलब्ध करवाएंगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अगले माह होने वाली बैठक में ग्रामीण आंचल की महिलाओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष तौर पर महिला चिकित्सक की अगुवाई में चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। साथ ही बुजुर्गों के लिए आंख जांच कैंप लगाया जाएगा ताकि वे अपनी आंखों की जांच करा सके।
दंत जांच और रक्तदान शिविर भी आयोजित
खुले दरबार के दौरान गांव के स्कूल में ही जननायक चौ. देवीलाल विद्यापीठ सिरसा के डेंटल अस्पताल से दंत चिकित्सकों की टीम ने दांतों की जांच का शिविर लगाया। इसमें ग्रामीण ने लाभ लिया। इसके अलावा गांव पन्नीवाला रूलदू के युवाओं की ओर से ग्रामीणों के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। दंत चिकित्सा शिविर व रक्तदान शिविर का उद्घाटन विधायक नैना चौटाला व दिग्विजय चौटाला ने किया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र व मैडल देकर सम्मानित किया।
कौन कौन रहा मौजूद
इस मौके पर महिला विंग की जिलाध्यक्षा कृष्णा फौगाट, हलका प्रधान सर्वजीत मसीतां, एसजीपीसी मेंबर जगसीर मांगेआना, गिरधारी बिस्सू, नरेंद्र बराड़, ब्लाक समिति मेंबर रणदीप मटदादू, सरपंच कर्मजीत कौर, मनजीत सिंह, बबू सरपंच, सुखजिंद्र सरपंच, राजबीर डबवाली, गुरजंट तिगड़ी, नछत्र लौहगढ़, सतपाल देसूजोधा, गुरप्र्रीत सरपंच पाना, आत्मा सिंह और टिका सिंह भी मौजूद रहे।
विधायक नैना चौटाला ने खुला दरबार लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं
गांव को सही मायने में आदर्श बनाना ही मकसद : नैना चौटाला
गांव के बारहवीं तक के विद्यार्थियों को स्टेशनरी, पुस्तकें, वर्दी निशुल्क देने की घोषणा
फोटो:05एसआईआरपी31=सिरसा के गांव पन्नीवाला मोटा में आयोजित खुला दरबार में समस्याएं सुनते हुए विधायक नैना चौटाला।
फोटो:05एसआईआरपी32=सिरसा के गांव पन्नीवाला मोटा में आयोजित खुला दरबार में आयोजित शिविर में रक्तदान करने वाले युवाओं को सम्म्मानित करते इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला।
फोटो:05एसआईआरपी33=सिरसा के गांव पन्नीवाला मोटा में आयोजित खुला दरबार में आयोजित शिविर में रक्तदाताओं को आशीर्वाद देती विधायक।