सिरसा। शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना मिशन बुनियाद के तहत वीरवार को बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा जिले में पांच केंद्रों पर आयोजित हुई। बुनियाद लेवल-1 उत्तीर्ण करने वाले 1679 विद्यार्थियों में से 1492 बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा देने पहुंचे। जबकि 187 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा के दौरान जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने केंद्रों का दौरा किया। इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर मिशन बुनियाद के ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए थे। उन्हीं की देखरेख में परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक हुई। अब बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले परीक्षार्थी लेवल-3 की परीक्षा में बैठेंगे। लेवल-3 पास करने वाले बच्चों को शिक्षा विभाग की ओर से मुफ्त कोचिंग दी जाएगी।
बता दें कि नकल रहित परीक्षा के लिए विकल्प फाउंडेशन की ओर से प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर आब्जर्वर की नियुक्ति की गई थी। डबवाली मॉडल स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र में गुरुग्राम से विकल्प फाउंडेशन के कम्यूनिटी इंचार्ज संजीव कुमार, मॉडल स्कूल सिरसा में नवदीप सिंह, साहुवाला स्कूल के परीक्षा केंद्र पर दीपा अरोड़ा, रानियां में प्रीति व नाथूसरी चोपटा परीक्षा केंद्र पर नेहा ने आब्जर्वर के रूप में ड्यूटी दी। जबकि जिन स्कूलों में परीक्षा का आयोजन किया गया, उनके मुखिया को परीक्षा केंद्र का अधीक्षक बनाया गया था।
- इन सेंटरों पर विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
सेंटर का नाम, कुल विद्यार्थी, उपस्थित विद्यार्थी
जीएमएसएसएस सिरसा, 347, 316,
जीएमएसएसएस डबवाली, 253, 238,
जीएमएसएसएस नाथूसरी चोपटा, 263, 223,
जीएमएसएसएस रानियां, 430, 390,
जीएसएसएस साहुवाला, 386, 325,
कुल, 1679, 1492
जिले के पांच केंद्रों पर बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें 1492 विद्यार्थी उपस्थित, जबकि 187 गैरहाजिर रहे है। लेवल-2 उत्तीर्ण करने वाले बच्चे लेवल-3 की परीक्षा में बैठेंगे।
-डॉ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ