फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: युवक से 1.47 किलो साेने के आभूषण बरामद

Mon, 23 Sep 2024 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 पुलिस द्वारा पकड़े गए जेवरात। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। पुलिस ने शनिवार रात को चेकिंग के दौरान नौ लोगों से जहां 48.9 लाख रुपये जब्त किए हैं। वहीं, एक युवक से 1.470 किलोग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। इन आभूषणों की कीमत करीब 1.12 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि बडागुढ़ा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम व ड्यूटी मजिस्ट्रेट पन्नीवाला मोटा नाका पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान डबवाली की तरफ से एक कार आई। पुलिस ने कार रुकवाकर पूछताछ की तो चालक की पहचान राम कॉलोनी निवासी सचिन के रूप में हुई। इस दौरान कार की तलाशी लेने पर उसमें 1.470 किलो सोने के जेवरात बरामद हुए। उक्त युवक पुलिस को सोने के जेवरात के बारे में कोई संतोषजनक जवाब दे नहीं दे पाया। इसके बाद उक्त आभूषणों को ट्रेजरी में जमा करवाकर आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि सदर थाना सिरसा पुलिस ने राजेश वासी मंडी डबवाली से 17 लाख रुपये व सर्वजीत निवासी कोटधून, पंजाब से 3 लाख 46 हजार रुपये जब्त किए हैं। सिरसा के कीर्ति नगर चौकी पुलिस ने गुरप्रीत वासी अमृतसर कलां जिला सिरसा से 13.26 लाख रुपये बरामद किए हैं। हुडा पुलिस चौकी ने जनक राज वासी पुरानी अनाज मंडी, सिरसा से 3.25 लाख रुपये, रमेश कुमार वासी खन्ना कॉलोनी से 1.10 लाख रुपये तथा सोमिल वासी ईरा कॉलोनी सिरसा से 4.46 लाख रुपये जब्त किए हैं। बडागुढ़ा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान विकास वासी भारत नगर सिरसा से 2 लाख रुपये, नाथूसरी चोपटा थाना पुलिस ने संजय कुमार वासी नोहर से 1.08 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि नकदी के बारे में उक्त लोग कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसलिए चुनाव आचार संहिता के चलते उक्त नकदी को जब्त कर संबंधित विभाग को सौंपा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें