फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी से मारपीट के विरोध में डिप्लोमा वेटरनेरी एसो. ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। पशुगणना के दौरान कंगनपुर रोड पर बुधवार की सुबह वीएलडीए के साथ हुई मारपीट के मामले में वीरवार को डिप्लोमा वेटरनेरी एसो. ने आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन सदस्यों ने पुलिस प्रशासन को चेताया है कि अगर दो दिन में आरोपी पुलिस कर्मी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकालीन समय के लिए कामकाज ठप कर देंगे। जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। डिप्लोमा वेटरनेरी एसोसिएशन के जिला प्रधान महेंद्र कुमार ने बताया कि गत 27 मार्च को राष्ट्रीय पशु गणना के तहत वीएलडीए प्रवीण कुमार खैरपुर कालोनी के वार्ड नंबर 8 में अपनी ड्यूटी पर था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने वीएलडीए के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की। इस संबंध में एसोसिएशन ने विरोध जताते हुए खैरपुर चौकी में मामला भी दर्ज करवाया। दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस के लचीले रुख के विरोध में वीरवार को एसोसिएशन के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन देकर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई है। प्रधान ने बताया कि यदि पुलिस ने आगामी दो दिनों में आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो इसके विरोध में प्रदेश स्तर पर आंदोलन चलाया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा न्याय न मिलने पर राष्ट्रीय पशु गणना का कार्य बंद करके भी विरोध जताएंगे। एसोसिएशन सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक से ज्ञापन के माध्यम से पशुप्रगणकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें