फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल में शामिल 556 एनएचएम कर्मी बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी के बाद भी काम पर नहीं लौटने वाले हड़ताली एनएचएम कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। सिरसा जिले में कुल 610 एनएचएम कर्मचारी हैं और इनमें से 556 कर्मी को शनिवार दोपहर बर्खास्त किया गया है। कर्मचारियों की बर्खास्तगी का असर सोमवार से स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ना शुरू होगा, जबकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है की सिविल अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
शनिवार को भी एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। हड़ताल की अध्यक्षता डॉ. कुंदन गावड़िया ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक एनएचएम कर्मचारियों की मांगों को सरकार पूरा नहीं करती उनकी हड़ताल जारी रहेगी। आने वाले चुनावों में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त करके डरा नहीं सकती। अपने अधिकारों की लड़ाई एनएचएम कर्मचारी अंतिम सांस तक लड़ते रहेंगे। दोपहर को एनएचएम कर्मचारी डॉ. देवीलाल व डॉ. जितेंद्र दो दिन भूख हड़ताल पर बैठ गए।
विज्ञापन


बड़े आंदोलन की दी चेतावनी
एनएचएम के जिला प्रधान कुंदन गावड़िया ने कहा कि सरकार ने उनकी मांगों को गंभीरता से न लेकर उनको बर्खास्त किया है, इसका खामियाजा सरकार भुगतना पड़ेगा। सरकार को उनकी मांगों के आगे झुकना पड़ेगा। यह हड़ताल तब खत्म होगी जब उनकी मांगों को सरकार मान लेगी।


हड़ताली कर्मचारियों को 48 घंटे का नोटिस देकर उन्हें काम पर लौटने का निर्देश दिया गया था, लेकिन अधिकांश कर्मचारी शनिवार को ड्यूटी पर नहीं लौटे। इसलिए विभाग ने एक्शन लेते हुए 556 एनएचएम कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन

- डॉ. विरेेश भूषण, डिप्टी सीएमओ सिरसा।

एनएचएम कर्मचारियों की बर्खास्तगी का स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रभाव नहीं पड़ेेगा। हमारे पर नियमित कर्मचारी पर्याप्त संख्या में हैं, जो हर इमरजेंसी से निपटना जानते हैं। अस्पताल में रोगियों को उपचार को लेकर कोई समस्या नहीं आएगी।
- गोबिंद गुप्ता, सिविल सर्जन

ये हैं बर्खास्त कर्मचारी
स्टाफ नर्स - 90
एएनएम - 183
एलटी - 14
फार्मेसिस्ट - 19
लेखाकार - 17
कंप्यूटर ऑपरेटर - 23
डॉक्टर - 31
ईएमटी - 33
ब्लॉक आशा कॉर्डिनेटर - 6
मैनेजमेंट पोस्ट - 5
अन्य - 135
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें