फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार को दोनों गुटों की बैठक में निकाला जाना था समाधान, निर्माण कार्य रोकने वाले गुट से नहीं आया कोई, कार्यकारी अध्यक्ष और पार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। खन्ना कालोनी की गली नंबर चार के 410 फुट टुकड़े के निर्माण कार्य को शुरू करवाने की मांग को लेकर गली बनाने के पक्ष में लोग नगर परिषद में पहुंचे। हालांकि दूसरे पक्ष का शाम तक इंतजार किया गया, लेकिन शाम तक कोई नहीं पहुंचा। ऐसे में लोग नप प्रधान से बोले कि वे पिछले 10 साल से गली नहीं बनने का दंश झेल रहे हैं। जिन लोगों ने ऐतराज जताया है, उनकी गली बनी हुई, तभी वो आराम से अपने घरों में बैठे हुए हैं। मंगलवार को भी खन्ना कालोनी की गली नंबर चार के विवाद का समाधान नहीं हो पाया।
बतां दे कि शनिवार को खन्ना कालोनी में 410 फुट गली के टुकड़े को लेवल करके बनाने का काम गली के ही कुछ लोगों ने रुकवा दिया। ठेकेदार दीपक शर्मा के साथ उनकी बहस भी हुई। निर्माण कार्य रोकने के पक्षकार लोगों का कहना था कि जिस लेवल से गली बन रही है, उससे उनके घरों में पानी घुस जाएगा। इसलिए पूरी गली को दोबारा से निर्माण किया जाए।
विज्ञापन

मंगलवार को खन्ना कालोनी की गली नंबर चार के निवासी गुलशन गुप्ता, रमेश चौधरी, नरेश चुघ, नंदलाल मेहता, प्रीतम मुंजाल, अशोक, हरविंद्र सिंह, हरजिंद्र कौर गली बनाने की मांग को लेकर नप के कार्यकारी प्रधान रणधीर सिंह के पास पहुंचे। बैठक में पार्षद मनोज मकानी, पार्षद प्रतिनिधि हरदास सिंह रिंकू, पार्षद प्रतिनिधि लक्की डावर भी मौजूद थे। लोगों ने कहा कि जिन लोगों ने शनिवार को गली निर्माण का काम रुकवाया है, वे इस गली में रहते ही नहीं है। निर्माणाधीन गली के चारों ओर बनी गलियों का लेवल ऊंचा है।

ठेकेदार बोलो, दूसरे पक्ष ने एसडीओ को दिया है पत्र
गली बनाने के पक्षधरों ने कहा कि नप पुलिस सुरक्षा में इस गली का निर्माण करवाए। ठेकेदार ने कहा कि दूसरे पक्ष के लोगों ने एसडीओ श्रवण बैनीवाल को पत्र दिया है कि 25 दिसंबर तक गली का निर्माण कार्य शुरू न किया जाए। इसलिए काम रोका हुआ है।
विज्ञापन


शाम तक भी नहीं सुलझा मामला
देर शाम तक लोग नप कार्यालय में मौजूद रहे, मगर दूसरा पक्ष वहां नहीं आया। वहीं पार्षद मनोज मकानी ने एसडीओ और एमई को बुलाने के लिए फोन किया, लेकिन दोनों अधिकारी कहीं बाहर गए हुए थे। ऐसे में मामला नहीं सुलझ पाया। कार्यकारी प्रधान ने पंचायती तौर पर मामला निपटाने की बात कही।


दोनों पक्षों को बुलाकर बैठक की जाएगी, ताकि आपसी सहमति से मामला निपट जाए।
- रणधीर सिंह, कार्यकारी प्रधान, नगर परिषद सिरसा।

दूसरे पक्ष के लोगों ने गली निर्माण रोकने के लिए पत्र दिया है। जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा।
- श्रवण बैनीवाल, एसडीओ, नगर परिषद, सिरसा।
फोटो 17
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें