अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान के पंाच जूडो खिलाड़ियों का चयन चीन,, कजाकिस्तान व दिल्ली में होने वाले खेलों के लिए हुआ है। सभी चयनित खिलाड़ियों ने अपनी इस सफलता का पूराश्रेय डेरा सच्चा सौदा के संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां की शिक्षाओं को दिया है। खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर संस्थान के खेल इंचार्ज चरणजीत इंसां, गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल गीता मोंगा इंसां, स्कूल प्रिंसिपल डॉ. शीला पूनियां इंसां, बॉयज कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एसबी आनंद इंसां, जूडो कोच निर्मल नैन इंसां, रणवीर नैन इंसां ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
यह जानकारी देते हुए जूडो कोच निर्मल नैन इंसां ने बताया कि 19 से 30 अगस्त तक चीन में आयोजित होने वाले वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज की जूडो खिलाड़ी मिथलेश इंसां का चयन 70 किलोग्राम भार वर्ग में हुआ है। इसके अलावा इसी संस्थान की बारहवीं कक्षा की छात्रा ज्योति नैन इंसां (57 किलोग्राम भारवर्ग), बीए प्रथम वर्ष की छात्रा प्रीति इंसां (78 किलोग्राम भारवर्ग) व शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के अमित नैन इंसां (81 किलोग्राम भार वर्ग) का चयन कजाकिस्तान में जुलाई में होने वाली केडिट जूनियर एशियन जूडो चैंपियनशिप के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि ज्योति नैन इंसां नेशनल में बेस्ट खिलाड़ी का खिताब भी जीत चुकी हैं। जबकि प्रीति इंसां का चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए पहली व अमित नैन इंसां का चयन तीसरी बार हुआ है।
उन्होंने बताया कि अमित नैन इंसां की वर्ल्ड रैंकिंग में 32 वां स्थान है। इसके अलावा शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के दसवीं कक्षा के खिलाड़ी नितेश इंसां का चयन दिल्ली में होने वाली वर्ल्ड स्कूल गेम्स में जूडों के लिए हुआ है। उन्होंने मिथलेश इंसां इससे पहले तीन बार जूडो की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपना जौहर दिखा चुकी है। 15 व 16 जून को अमृतसर में ट्रायल आयोजित हुए थे, जिनमें भारत से सभी यूनिवर्सटी के खिलाड़ी व सीनियर मेडलिस्ट खिलाड़ियों ने भाग लिया था। चीन में होने वाले वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए हरियाणा से दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिनमें एक शाह सतनाम जी गर्ल्स शिक्षण संस्थान से मिथलेश इंसां व दूसरी पंचकूला से पूनम है। मिथलेश इंसां नेशनल में करीब 18 गोल्ड मेडल जीत चुकी है। वहीं कजाकिस्तान में होने वाली प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों के ट्रायल औरंगाबाद में सात से 10 जून को आयोजित हुए थे। इस ट्रायल में करीब देशभर से 10 हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान के पांच खिलाड़ियों का चयन
चीन, कजाकिस्तान और दिल्ली में होने वाले जूडो गेम में लेंगे भाग
-------------------------------------
फोटो:16एसआईआरपी25:जूडो खिलाड़ी प्रीति इंसां।
फोटो:16एसआईआरपी26:जूडो खिलाड़ी अमित ंइंसां।
फोटो:16एसआईआरपी27:जूडो खिलाड़ी ज्योति इंसां।
फोटो:16एसआईआरपी28:जूडो खिलाड़ी मिथलेश इंसां।
फोटो:16एसआईआरपी29:जूडो खिलाड़ी नितेश इंसां।