सिरसा। रानियां रोड स्थित श्री गुरू रविदास मंदिर में रविवार को मेडिकल जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान लगभग 200 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों ने लोगों की स्वास्थ्य जांच के उपरांत उन्हें निशुल्क दवाइयां भी वितरित की। सतगुरु प्रताप सिंह अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आशुतोष जैन, डॉ. दिव्या ज्योति सिंह, डॉॅ. गौरव गोयल व डॉ. नितिका बंसल ने मरीजों की जांच की और उन्हें उनकी बीमारियों के संबंध में परामर्श दिया। शिविर के दौरान सिरसा नगर परिषद के कार्यकारी प्रधान रणधीर सिंह सहित अनेक पार्षद उपस्थित हुए। सोमवार को रविदास मंदिर से गुरू रविदास जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें युवा भाजपा नेता गोकुल सेतिया मुख्यातिथि होंगे। मंगलवार 19 फरवरी को मंदिर परिसर में लंगर भंडारे का आयोजन किया जाएगा।