फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम तोडना चालकों को पडने लगा भारी, ट्रैफिक पुलिस ने 17 दिनों में काटे 1

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। यातायात नियमों की अवहेलना करना वाहन चालकों पर भारी पड़ने लगा है। विशेष अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस ने 17 दिनों मेें 1820 वाहन चालकों के चालान काटे और 19 वाहनों को इंपाउंड किया है। ट्रैफिक थाना प्रभारी अनिल सोढ़ी ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ एक दिसंबर से विशेष अभियान की शुरूआत की थी। इसके तहत ट्रैफिक पुलिस ने शहर के हर चौक-चौराहे पर वाहनों की जांच करनी शुरू कर दी।
17 दिनों में बिना हेलमेट पहनकर बाइक चलाने वाले 476 चालकों के चालान ट्रैफिक पुलिस द्वारा किए गए। इसके अलावा बिना सीट बेल्ट के 422 व रॉंग पार्किंग करने पर 318 वाहन चालकों के चालान किए। बिना कागजात वाले 19 वाहनों को पुलिस ने इंपाउंड किया।
विज्ञापन


जनवरी में शुरू होगा सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू
एक जनवरी से ट्रैफिक पुलिस सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू करेगी। इसके तहत धुंध के समय सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे। इसके अलावा शिक्षण संस्थानों में शिविर आयोजित कर विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। ट्रैफिक थाना इंचार्ज अनिल सोढ़ी का कहना है कि जनवरी माह में ज्यादा धुंध पड़ने लगती है। जो सर्दी में हादसों का सबसे ज्यादा कारण बनती है। दुर्घटनाओं से बचने का केवल मात्र एक तरीका यातायात नियमों का पालन करना है।

टैक्सी ड्राइवरों को किया जागरूक
मंगलवार को ट्रैफिक थाना इंचार्ज अनिल सोढ़ी ने टैक्सी स्टैंड पर जाकर ड्राइवरों को जागरूक किया। उन्होंने ड्राइवरों से कहा कि किराये पर वाहन ले जाने वाले शख्स की पूरी तरह से तस्दीक करें। उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर व पूरा पता नोट करें। अगर कोई व्यक्ति टैक्सी स्टैंड पर आकर किसी शहर के लिए गाड़ी मांगता है, तो उस शहर के नगर पार्षद से उसके रिहायशी पते की पूरी छानबीन करें। उन्होंने कहा कि टैक्सी स्टैंड पर किराए के लिए गाड़ी के लिए आने वाले व्यक्तियों की फोटो लें और वीडियो भी बनाए, ताकि कोई अनहोनी पर उस व्यक्ति को तुरंत काबू किया जा सके।
विज्ञापन



ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों से पुलिस सख्ती से निपट रही है। लोगों को नियमों का पालन जरूर करना चाहिए ये उनके सुरक्षित सफर के लिए जरूरी है। पिछले 17 दिनों में पुलिस ने 1820 वाहनों का चालान किया है। ये अभियान लगातार जारी रहेगा। जनवरी में ट्रैफिक पुलिस सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरूआत करके वाहन चालकों को जागरूक करेगी।
- अनिल सोढ़ी, ट्रैफिक थाना इंचार्ज सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें