फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थेहड़ पर चला नगर परिषद का पीला पंजा,मलबा समेटने में लगे रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा।
विज्ञापन

थेहड़ से अवैध कब्जाधारियों को हटाने की अपनी पहली परीक्षा प्रशासन ने पास कर ली है। सोमवार को नगर परिषद की ओर से थेहड़ पर पीला पंजा चलाकर सारा मलबा हटा दिया गया। 44 परिवारों को हटाए जाने के बाद प्रशासन ने साढ़े 4 एकड़ जगह का कब्जा मुक्त करवाया है। प्रशासन की ओर से इस भूमि को पुरातत्व विभाग के हैंडओवर कर दिया गया है। पुरातत्व विभाग के आला अधिकारी सुबह सिरसा पहुंचे। इसके बाद उन्होंने चार एकड़ जमीन को कब्जे में लेने की औपचारिकता पूरी की। पुरातत्व विभाग द्वारा थेहड़ पर खुदाई करवाई जाएगी और यहां पर पुरातत्व महत्व की वस्तुओं को खंगाला जाएगा।
पुरातत्व विभाग द्वारा ही थेहड़ को खाली करवाने के लिए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की थी। इस मामले में जिला प्रशासन को उच्च न्यायालय में 31 अक्तूबर को अपनी स्थिति रखनी है। जिसके तहत पहले चरण में 44 परिवारों को हटाना तथा उनके पुनर्वास की जानकारी दी जाएगी। प्रशासन के लिए विस्थापितों का पुनर्वास करना एक चैलेंज हैं। प्रशासन द्वारा जिन गांवों की जमीन को लेने का प्रस्ताव बनाया गया था, उसके लिए विभागीय अनुमति नहीं मिली है। रविवार को जहां खाली मकानों पर जेसीबी चलाए जाने का विरोध हुआ था, वहीं सोमवार को शांतिपूर्वक जेसीबी चली। खाली मकानों के मालिक मलबा समेटने में जुटे रहे। जिन लोगों ने मलबा नहीं समेटा, उन्हें इस मलबे का मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन


जनता को दिखाई जाएंगी वस्तुएं
थेहड़ की खुदाई के दौरान जो वस्तुएं निकलेंगी, उन्हें जनता के सम्मुख रखा जाएगा। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार थेहड़ से पुरातत्व महत्व की वस्तुएं मिलने की पूरी संभावना है। पहले भी अनेक पुरातत्व महत्व की वस्तुएं थेहड़ से मिली हैं। ऐसे में जो भी वस्तुएं यहां से मिलेंगी, उन्हें देखने के लिए रखा जाएगा, ताकि लोग इनके पुरातत्व महत्व को देख-समझ सकें।

निदेशक ने जीता लोगों का भरोसा
पुरातत्व विभाग के निदेशक डॉ. प्रवीण कुमार अकेले ऐसे अधिकारी हैं, जिन्होंने थेहड़वासियों का भरोसा जीतने में कामयाबी हासिल की है। अधिकारियों और नेताओं के झूठे वादों से तंग आए लोगों को किसी पर भी भरोसा नहीं रह गया था, लेकिन डॉ. प्रवीण कुमार ने अपनी अनोखी कार्यशैली से लोगों का दिल जीतने का काम किया। उन्होंने वह कर दिखाया जो पुलिस बल से भी ऐसे संभव नहीं था। उन्होंने गांधी शैली में थेहड़ को खाली करवाने में कामयाबी हासिल की। डॉ. प्रवीण ने लोगों को भरोसा दिलाया कि वे थेहड़ के लोगों की एक-एक ईंट का मुआवजा दिलवाएंगे और हर एक को छत मुहैया करवाना उनका वादा है। उनकी बात पर ही थेहड़वासी विश्वास कर रहे हैं। इस विश्वास के बलबूते ही पहला चरण शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन


शीघ्र शुरू की जाएगी खुदाई
थेहड़ से खाली करवाई गई साढ़े चार एकड़ जगह पर पुरातत्व विभाग द्वारा जल्द खुदाई का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। विभाग के सीए आचार्य और पंजाब सिंह एमडीएस ने बताया कि केंद्र से खुदाई कार्य के लिए लाइसेंस लेना होगा, जिसकी प्रक्रिया पूरी होते ही खुदाई करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले खाली करवाई गई जगह की बाड़बंदी करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि मलबा हटाने के बाद जगह समतल की जाएगी और बाद में खुदाई कार्य होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें