फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने खोला मोर्चा
विज्ञापन

आरक्षण खत्म करने की मांग करने वालों पर क ार्रवाई न हुई तो आंदोलन
अंबेडकर पर तीन घंटे दिया धरना, जागो भारत जागो के खिलाफ की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
जागो भारत जागो के बैनर तले जब से आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर अभियान शुरू हुआ तो दलित और पिछड़ा वर्ग के लोगों ने एकजुट होकर इस मुहिम का विरोध करना प्रारंभ किया। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति सिरसा के आह्वान पर रविवार को अंबेडकर चौक पर विभिन्न दलित एवं पिछड़ा वर्ग संगठनों ने रोष प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान में दलितों और पिछड़ों को मिले आरक्षण के अधिकार को भारत जगाने की आड़ में सिरसा शहर के कुछ समाज विरोधी व्यक्तियों द्वारा आरक्षण समाप्त करने की मुहिम चलाने वाले लोगों को यह रोष प्रदर्शन मुंहतोड़ जवाब है। उन्होंने एकमत से जागो भारत जागो भ्रमित अभियान के तहत सामाजिक माहौल बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर उपायुक्त के माध्यम से राज्य सरकार और केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजा गया।
उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इन आरक्षण विरोधी लोगों की असंवैधानिक हरकतों के खिलाफ कोई संज्ञान नहीं लिया और इन आरक्षण विरोधी लोगों की असंवैधानिक हरकतें बंद न हुईं तो दलित पिछड़ा वर्ग इन लोगों के खिलाफ पोल खोल अभियान चलाएगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला के शब्बीरपुर गांव में दलितों के घर जलाने, लूटपाट करने, तलवारों से पुरुषों और बच्चों को घायल करने, महिलाओं के साथ शर्मनाक हरकतें करने की घटना की घोर निंदा की गई। सहारनपुर में ही कुम्हार जाति के लोगों के साथ हुए अत्याचार, हरियाणा के अंबाला जिला के पतरहेड़ी गांव के अनुसूचित जाति के लोगों पर झूठे देशद्रोह के मुकदमे दर्ज करने, गांव बालू और बुढ़ाखेड़ा में दलितों पर हुए जानलेवा हमलों पर सरकार द्वारा अत्याचारियों पर जानबूझ कर कार्रवाई न करने तथा सिरसा जिले के नथोर गांव में महावीर हत्या का केस दबाने की कड़ी निंदा की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में शब्बीरपुर के पीड़ितों को 25-25 लाख रुपये का व नथोर के महावीर परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग की गई। प्रदर्शन में वक्ताओं ने यूपी सरकार, हरियाणा सरकार व केंद्र सरकार को चेतावनी दी गई कि दलितों व पिछड़ों पर हुए अत्याचारों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो समस्त दलित व पिछड़ा वर्ग बड़ा आंदोलन खड़ा करने को बाध्य होगा। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के कार्यकर्ता रविवार सुबह अंबेडकर चौक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष सड़क पर दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। यातायात व्यवस्था क ो संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह से चौकस दिखाई। इस अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर सभा, अखिल भारतीय समाज महासभा, कुम्हार महासभा, हरियाणा वाल्मीकि महासभा, गुरु रविदास सभा, हरियाणा प्रदेश खटीक समाज सभा, जिला जांगिड़ सभा, हरियाणा कंबोज सभा, दलित पिछड़ा वर्ग महापंचायत, अखिल भारतीय समस्त बावरिया समाज संघ और मूल निवासी युवा चेतना मंच आदि संगठनों ने भाग लिया। वक्ताओं में कालूराम कंडारा, विजय कंडारा, पंकज चौहान, नवीन कुमार, हरदयाल सिंह बैरी, राजकुमार चंदा, राजकुमार रोहलीवाल, अशोक ढोंसीवाल, अशोक कुमार एडवोकेट, रणवीर सिंह, दीपक नागर, सोनू भारू, वीर शांति स्वरूप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो:18:- सिरसा में रविवार को अंबेडकर चौक पर धरना देकर आरक्षण खत्म करने की मांग करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य और पदाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें