फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 131 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में लोग कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाह होते जा रहे हैं। शनिवार को आई रिपोर्ट में 131 लोग संक्रमित पाए गए हैं। पिछले सप्ताह रविवार से लेकर शनिवार तक कोरोना संक्रमण के कुल 596 मामले आए थे, जिनमें से 10 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई थी। जिले में अभी तक 33 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं एक सप्ताह में केवल 293 लोग ही संक्रमण को मात दे पाए हैं। जिले में अब तक 2307 मरीज संक्रमित मिले हैं, जबकि 841 मामले सक्रिय हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम आई रिपोर्ट में 131 नए संक्रमित मरीजए मिले हैं। जिसमें रोहिड़ांवाली से, ओढां, हुडा, कालांवाली, बांसल कॉलोनी, एमआईटीसी कॉलोनी, बरनाला रोड, बुर्जकर्मगढ़, जीटीएम कॉलोनी, जिला जेल, डबवाली, रानियां, सिरसा, बरूवाली, खारियां, भादर बाजार, गोबिंद नगर, जीवन नगर, ऐलनाबाद, माधोसिंघाना, फ्रेंडस कॉलोनी, एचडीएफसी ऐलनाबाद, ई ब्लॉक, डी ब्लॉक, शिवाजी कॉलोनी, खैरेकां, अग्रसेन, बेगू रोड, प्रीत नगर, गली कारखाने वाली, सावन पब्लिक स्कूल, कांडा कॉलोनी, एफ ब्लॉक, कीर्तिनगर, बेगूरोड, शाहपुर बेगू, सुरतगढ़िया बाजार, एमसी कॉलोनी, प्रेम नगर, खन्ना कॉलोनी, सिरसा, गीता भवन रोड, डबवाली रोड और तीन अन्य संक्रमित शामिल हैं। उपायुक्त ने रमेश चंद्र बिढ़ाण ने बताया कि कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए सैंपलिंग कार्य में तेजी लाई जाएगी। इसी कड़ी में जिला जेल से अब तक 841 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। शहर के ढाबों, रेस्टोरेंट व रेहड़ी चालकों के भी सैंपल लिए जाएंगे, ताकि समय रहते संक्रमित व्यक्ति की पहचान कर उसका उपचार किया जा सके।
लोगों की लापरवाही पर प्रशासन ले रहा संज्ञान
जिले में कोरोना संक्रमितों और मौत की संख्या बढ़ने के कारण स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। जिस पर उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ाण और स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र नैन सोशल मीडिया पर वीडियो डाल लोगों से अपील कर रहे हैं कि जिस प्रकार स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन कोरोना को खत्म करने में लगा हुआ है। उसी प्रकार अगर लोग साथ देंगे तो जिले में बढ़ रही संख्या को कम किया जा सकता है। वहीं उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ाण ने बताया कि लोग कोरोना को लेकर लापरवाह हो रहे हैं। संक्रमण बचाव के लिए मास्क कारगर उपाय है, लेकिन लोग इसकी गंभीरता को नहीं समझ रहे हैं। बचाव नियमों की उल्लंघन व लोगों का लक्षण दिखने पर बिना देरी किए जांच व उपचार नहीं करवाने से संक्रमण का फैलाव दिन प्रति दिन बढ़ रहा है। संक्रमण फैलाव में बढ़ोतरी से ही मृत्यु दर बढ़ रहा है। इसलिए आमजन कोरोन संक्रमण नियंत्रण में प्रशासन का सहयोग करें और संक्रमण के थोड़े से भी लक्षण दिखते हैं, तो तुरंत अपनी जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें