फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: -पिछले साल से 3 फीसदी सुधरा 12वीं का परिणाम, प्रदेश में 13वें स्थान पर रहा सिरसा

Wed, 01 May 2024 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
चोपटा में रेणू की सफलता पर खुशी का इजहार करते परिजन व अन्य।  संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा परिणाम में सिरसा जिला प्रदेश में 13वें स्थान पर रहा है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल परीक्षा परिणाम में तीन फीसदी का सुधार हुआ है। हालांकि इस बार हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई पैटर्न पर टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की है। जिले के स्कूल संचालक अपने स्कूल विद्यार्थियों के अच्छे अंक लेने पर उनके टॉपर होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

सिरसा जिले में इस बार 10 हजार 20 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा में भाग लिया था, जिनमें से 8764 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 1109 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट तथा 147 विद्यार्थी परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे हैं। हरियाणा बोर्ड की ओर से पहली बार सीबीएसई की तर्ज पर परीक्षा परिणाम जारी किया गया है। जिसमें बोर्ड की ओर से टॉपर विद्यार्थियों की सूची जारी नहीं की गई है। जिले के अधिकतर सरकारी व प्राइवेट स्कूलों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। परीक्षा परिणाम को देखकर विद्यार्थी काफी खुश नजर आ रहे हैं। ज्ञात रहे कि पिछले साल जिले का परीक्षा परिणाम 84.49 फीसदी रहा था, जोकि 2021-22 के परीक्षा परिणाम से छह फीसदी कम था। इस बार जिले का 12वीं का रिजल्ट काफी सुधरा है। पिछले साल के मुकाबले इस साल रिजल्ट में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल जिले के 11319 विद्यार्थियों ने बारहवीं की बोर्ड परीक्षा दी थी। इसमें से 9563 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की। 1756 विद्यार्थियों की रि-अपीयर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें