फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दो बार लोस, चार बार विस चुनाव लड़ा, हर बार जमानत जब्त, फिर भी हौसले पस्त नहीं

Wed, 01 May 2024 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा से लोकसभा प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार। संवाद
विज्ञापन
अशोक दधीच
विज्ञापन

सिरसा। फतेहाबाद जिले के रतिया हलके के गांव फुलां के सुरेंद्र कुमार इस बार सिरसा लोकसभा सीट से चुनावी मैदान उतरे हैं। वे 2009 से लगातार चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने दो बार लोकसभा, चार बार विधानसभा का चुनाव लड़ा, लेकिन हर बार हार मिली, जमानत जब्त हो गई। इसके बाद भी उनका हौसला पस्त नहीं हुआ। उनका कहना है कि समाजसेवा करने ही उनका लक्ष्य है। इस बार बड़ी पार्टियों में भारी गुटबाजी है। ऐसे में उनको जीत की पूरी उम्मीद है।
सुरेंद्र कुमार की उम्र 46 साल है। उन्होंने सबसे पहले 2009 में हुए रतिया विधानसभा क्षेत्र से अपना भाग्य आजमाया था, लेकिन जीत नहीं मिली। उनको 1310 मत मिले थे। इसके बाद उन्होंने 2012 में रतिया के स्व. पूर्व विधायक ज्ञानचंद ओड के देहांत के बाद हुए उपचुनाव में भी अपना भाग्य आजमाया और इसमें भी हार ही मिली। इस बार उनको 1899 मत मिले। 2014 में रतिया विधानसभा चुनाव में उनको 1061 मत व सिरसा लोकसभा से उनको 6322 मत मिले। 2019 के लोकसभा चुनाव में लड़ते समय सुरेंद्र को 3332 मिले। रतिया से विधानसभा चुनाव में उनको 1301 मत मिले थे। सुरेंद्र कुमार 2024 में सिरसा लोकसभा चुनाव से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन



हाथ में 25 हजार रुपये
सिरसा लोकसभा चुनाव से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे सुरेंद्र कुमार ने अपने नामांकन पत्र में बताया है कि उनके पास 25 हजार रुपये हैं। पत्नी के पास 5 हजार रुपये हैं। उनके बैंक खाते में 8500 रुपये व पत्नी के खाते में 2 हजार रुपये हैं। पत्नी के पास 309 ग्राम के आभूषण हैं, इसकी कीमत 2 लाख 10 हजार रुपये है। इनके पास गांव में 2700 फुट की जमीन है। 1200 फुट का मकान बना हुआ है।
विज्ञापन



::::::::::::::::
मेरा हमेशा से ही एक ही लक्ष्य रहा है कि मैं समाज की सेवा कर सकूं। शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा लोगों को मिले। क्षेत्र का विकास करवाने के लिए ही मैं मैदान में हूं। भले ही कई बार हार चुका हैं, लेकिन मेरा लक्ष्य अभेद है, जिसे मैं पूरा करुंगा। इस बार बड़ी पार्टियों में आपस की लड़ाई है और मुझे जीत अवश्य मिलेगी। - सुरेंद्र कुमार, निर्दलीय प्रत्याशी, लोकसभा सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें