फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से खुले में पड़ा करीब तीन लाख क्विंटल गेहूं भीगा

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपटा। शुक्रवार को चोपटा क्षेत्र में बारिश होने से क्षेत्र की मंडियों व खरीद केंद्रों पर खुले आसमान के नीचे पड़ी लाखों क्विंटल गेहूं भीग गई। जिससे आशंका है कि आने वाले एक-दो दिन में और ज्यादा बारिश हो सकती है, जिससे किसानों एवं आढ़तियों को भारी नुकसान हो सकता है। चोपटा की अनाज मंडी में अब तक करीब 2.50 लाख क्विंटल गेहूं की आवक हुई है, जिसमें से करीब डेढ़ लाख क्विंटल गेहूं का ही उठान हो पाया है। अभी करीब एक लाख क्विंटल गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ी है, जो कि इस बारिश में भीग गई है। इसके अलावा क्षेत्र के गुडिया खेड़ा गेहूं खरीद केंद्र में कुल 1.25 लाख क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। जिसमें से करीब 50 फीसदी गेहूं खुले आसमान में पड़ी होने के कारण बारिश में भीग गई। इसी प्रकार कागदाना एंव शक्कर मंदौरी गेहूं खरीद केंद्र में अब तक करीब ढाई लाख क्विंटल गेहूं की आवक हुई है, जिसमें से करीब डेढ़ लाख क्विंटल गेहूं का ही उठान हुआ है। गुडिया खेड़ा गेहूं खरीद केंद्र के इंचार्ज आदराम का कहना है कि बारदाने की वजह से गेहूं का उठान पूरा नहीं हो पाया है, लेकिन बारिश या अन्य नुकसान से गेहूं को बचाने के लिए तिरपाल व कैरेट का इंतजाम करवाना आढ़तियों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें