फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह के वक्त बस समस्या को लेकर विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस समस्या को लेकर विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सिरसा। सिरसा-फतेहाबाद मार्ग पर चलने वाली परिवहन समिति की चार बसों को चलाने की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने मंगलवार को रोडवेज परिसर में प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने बस स्टेंड में विभाग के अधिकारियों से भी इस संबंध में बातचीत की। इसके बाद उन्होंने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
विद्यार्थी कैलाश, कुलदीप, विकास, दिनेश, कविता, प्रियंका, मोनिका और सुमन ने बताया कि सहकारी परिवहन समिति की चार बसें अपने मूल मार्ग सिरसा-फतेहाबाद वाया बाजेकां मोड़, फूलकां, ताजिया, शेरपुरा, गदली, डिंग मंडी दरियापुर न चलकर सीधी सिरसा से फतेहाबाद संचालित की जा रही हैं। बार बार समस्या से अवगत करवाने के बाद भी इन बसों को मूल मार्ग पर नहीं चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये बसें बस स्टेंड के बाहर सड़क पर खड़े होकर ही सवारी उठाती है, जिससे जाम लगा रहता है। इन चार बसों के मूल मार्ग पर न चलने पर यात्रियों के साथ साथ विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रदर्शनकारी विद्यार्थी समस्या को लेकर मंगलवार की सुबह जीएम रोडवेज से मिलने पहुंचे। उनकी अनुपस्थिति में अन्य अधिकारी से बातचीत की पर उसके जवाब से संतुष्ट नहीं हो पाए। इसके बाद विद्यार्थी उपायुक्त से मिलने लघु सचिवालय चले गए। जहां उन्होंने सीटीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों के समर्थन में एसएफआई ने जताया विरोध
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एसएफआई के बैनर तले गांव मंगाला के विद्यार्थियों ने बसों की मांग को लेकर रोडवेज जीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि गांव मंगाला से करीब 250 विद्यार्थी रोजाना सिरसा तक आते हैं। सभी विद्यार्थी पिछले एक साल से बसों की समस्या से परेशान हैं। मंगाला गांव में बसें ना रुकने की वजह से सभी विद्यार्थी 15 रुपये का रोजाना किराया लगाकर पढ़ने आते हैं। पिछले एक महीने से प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अवगत करवा रहे हैं। विद्यार्थियों को अभी तक सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला है। कोई समाधान न होने पर मंगलवार को विद्यार्थियों ने जीएम ऑफिस के बाहर एकत्रित होकर नारेबाजी की। प्रशासन ने विद्यार्थियों को दो दिन में समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में प्रवीन, ममता, पूजा, राजेंद्र, रवि, संगम, सुखदीप संधू, सचिन, जयवीर, गुरप्रीत, विकास, संदीप शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें