फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मीडिया प्रभारी को हटाया, कई और पर गिरेगी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग ने संगठन विस्तार योजना के तहत जहां संपर्क अभियान व गोष्ठियां आयोजित करने पर जोर दे रखा है, वहीं निष्क्रिय पदाधिकारियों पर सख्त रुख अख्तियार किया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने जिला पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों के कार्यों की समीक्षा की है। इसके बाद जिला मीडिया प्रभारी सोनिया वर्मा को पदमुक्त करके उनके सूचनार्थ पत्र भेज दिया है। साथ ही कई अन्य निष्क्रिय पदाधिकारियों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है। जिलाध्यक्ष निताशा ने कहा कि संगठन के काम को गति देने के लिए समीक्षा की गई है जिसमें सामने आया कि कुछ पदाधिकारी बिलकुल निष्क्रिय हैं। इनमें से जिला मीडिया प्रभारी सोनिया तो संगठन की उम्मीद पर बिलकुल भी खरी नहीं उतर पाई और बैठकों में अनुपस्थित रही। यहां तक कि प्रदेशाध्यक्ष निर्मला बैरागी के जिला के दौरे के दौरान ऐलनाबाद के कायक्रम में नहीं पहुंची और मौखिक तौर पर अनेक बार कहने के बावजूद कोई संतुष्टपूर्ण जवाब नहीं दिया। इसी तरह कुछ अन्य पदाधिकारियों की रिपोर्ट भी उनके पास ठीक नहीं है जिनसे स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण मिलते ही आगामी निर्णय संगठन के उच्चाधिकारियों से चर्चा करके लिया जाएगा। सभी पदाधिकारियों को साफ संदेश है कि वे अपने दायित्व के अनुरूप व्यवहार करें और जिम्मेदारी समझते हुए संगठन मजबूती के लिए हरसंभव योगदान दें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं की कमी नहीं है। पदाधिकारी खुद को मिले अवसर को गौरव समझें। केवल नाम के लिए पदाधिकारी बनकर बैठना उचित नहीं है। जल्द ही संगठन के हित में निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर नए कार्यकर्ताओं को अवसर दिया जाएगा ताकि पार्टी को और तेजी से मजबूत करने का काम किया जाए।
विज्ञापन


जिला मीडिया प्रभारी को हटाया, कई और पर गिरेगी गाज
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने निष्क्रिय पदाधिकारियों को भेजे नोटिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें