डबवाली (सिरसा)। गांव मसीतां में रविवार को हरा चारा काटने वाली मशीन में आने से लड़की की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
गोशाला के प्रधान सुखविंदर सिंह ने बताया कि राजू प्रतिदिन दिहाड़ी पर गोवंश के लिए खेतों से हरा चारा लाने के लिए काम करता है। उन्होंने बताया कि राजू प्रतिदिन की तरह रविवार को अपने परिवार के सदस्यों के साथ हरा चारा लेने के लिए चला गया। वहीं चारा काटने वाली मशीन में 12 वर्षीय बच्ची के बाल आ गए। ऐसे में मशीन ने बालों सहित बच्ची अंदर खींच लिया गया। बच्ची को गंभीर अवस्था में डबवाली के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने लड़की को मृत घोषित किया। पुलिस ने पिता राजू के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की।