फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 हजार उपभोक्ता नहीं भर रहे पानी का बिल, जन स्वास्थ्य विभाग भेजेगा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर में कुल 39 हजार 858 पानी के कनेक्शन हैं। जिनमें से करीब 12 हजार परिवार मुफ्त का पानी पी रहे हैं और बिल नहीं भर रहे हैं। ऐसे में इन उपभोक्ताओं को जन स्वास्थ्य विभाग ने डिफाल्टर की श्रेणी में डाल दिया है। अब बिल की बकाया राशि की रिकवरी की जाएगी। जहां एक ओर पहले चरण में नोटिस भेजे जाएंगे। उसके बाद भी अगर बिल नहीं भरा तो कनेक्शन भी काटे जाएंगे।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग ने रिकॉर्ड खंगालकर निष्कर्ष निकाला है कि 30 फीसदी ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्हें डिफाल्टर घोषित किया गया है। इस पर विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की जा रही है। विभाग द्वारा उन लोगों के कनेक्शन काटे जाएंगे। शहर में लगभग 11 हजार 957 ऐसे उपभोक्ता है जिन्होंने पानी का बिल नहीं भरा है। विभाग द्वारा इन उपभोक्ताओं से करीब 20 लाख रुपये से ज्यादा की राशि बकाया पड़ी है। हालांकि विभाग अभी रिकार्ड खंगालकर बकाया राशि के जोड़-घटा में जुटा है।
अभियान चलाने पर भी नहीं हुआ असर, अब एक्शन में आएगा विभाग
विभाग द्वारा पानी के बिल भरने को लेकर समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चलाए जाते हैं। जिसके दौरान उपभोक्ताओं को बिल भरने को लेकर जागरूक किया जाता है। इसी कड़ी में विभाग द्वारा जल्द ही पानी के बिल वसूलने के लिए सर्च अभियान चलाया जाएगा। जिसमें उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे जाएंगे। विभाग अधिकारियों के अनुसार जिन उपभोक्ताओं ने ज्यादा समय से पानी के बिल नहीं भरे है उन लोगों के कनेक्शन काटे भी जा चुके है। विभाग द्वारा दो माह पूर्व पानी के बिल फोन के माध्यम से भरने का भी विकल्प दिया गया है। जिसके माध्यम से उपभोक्ता पानी का बिल घर बैठे भर सकता है। वहीं विभाग द्वारा जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं, वे बिल राशि के साथ जुर्माना राशि भरकर दोबारा से कनेक्शन लगवा सकते हैं। शहर में कुल 39 हजार 858 पानी के कनेक्शन है। जिनमें से 11 हजार 957 ऐसे उपभोक्ता है जिन्होंने पानी के बिल नहीं भरे है।
विज्ञापन

अभियान के माध्यम से वसूल जाएगी रकम
जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा डिफाल्टरों से पानी के बिल वसूली को लेकर अभियान चलाया जाएगा । जिसके माध्यम से जिन उपभोक्ताओं ने पानी के बिल नहीं भरे है उन उपभोक्ताओं से बिल वसूली की जाएगी और बिल भरने को लेकर जागरूक किया जाएगा। अगर अभियान के दौरान ऐसे उपभोक्ता पाए जाते है जिन्होंने बहुत समय से पानी के बिल नहीं भरे है उन लोगों के कनेक्शन भी काटे जाएंगे।
उपभोक्ता भर सकते है मोबाइल से बिल
विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को सहूलियत देने के लिए मोबाइल पर फोन भरने का विकल्प जारी किया गया है। जिसके माध्यम से उपभोक्ता घर बैठे पानी के बिल भर सकते हैं। मोबाइल में विभिन्न माध्यम दिए गए है जिसके द्वारा बिल भरे जा सकते हैं। उपभोक्ता पेटीएम, गूगल पे, फोन पे, भीम यूपीआई आदि माध्यमों द्वारा बिल भर सकता है।
विभाग द्वारा अभियान चलाकर उपभोक्ताओं को पानी के बिल भरने के लिए जागरूक किया जाएगा। जिन उपभोक्ताओं के पानी के कनेक्शन काटे गए हैं। वे जुर्माना राशि 2000 रुपये भरकर दोबारा कनेक्शन लगवा सकते हैं।
विज्ञापन

-आरके शर्मा, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें