फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में नीमला स्कूल के 12 विद्यार्थियों ने जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिठनपुरा में हुई खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नीमला के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 पदक हासिल किए।
विज्ञापन

प्राचार्य महेंद्र सिंह ने बताया कि खंड स्तरीय इस प्रतियोगिता में स्कूल की छात्रा अलका ने 1500 मीटर रेस में प्रथम, लक्ष्मी ने दूसरा, जबकि लड़कों की 1500 मीटर रेस में रितिक ने दूसरा व गगनदीप ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार 100 मीटर व 200 मीटर रेस में नरेंद्र ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। नरेंद्र, रितिक, गगनदीप व सचिन ने 100 गुना 4 रिले रेस में दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की 3000 मीटर पैदल चाल में कंचन दूसरे स्थान पर रही। भाला फेंक में देवकी दूसरे स्थान पर रही, जबकि लाॅन्ग जंप में लक्ष्मी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य महेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन का श्रेय डीपीई धर्मवीर, फिजिकल एजुकेशन श्रवण कुमार पीजीटी के मार्गदर्शन व विद्यार्थियों की अथाह मेहनत को दिया। प्राचार्य ने कहा कि खेल न केवल मनुष्य को शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी परिपक्व बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें