फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को दिया स्व-रोजगार प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ओढां। गांव अलीकां में पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिरसा की ओर से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुमन ठाकुर ने उपस्थित लोगों को स्व-रोजगार चलाने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने ट्रेनिंग के दौरान 18 से 45 वर्ष की आयु के युवक-युवतियों के उज्जवल भविष्य के लिए इसके लाभ बारे बताते हुए कहा कि डेयरी फार्मिंग एवं वर्मी कंपोस्टिंग, बेसिक कंप्यूटर कोर्स, डिस्पोजल सामान, मधुमक्खी पालन, ब्यूटी पार्लर, अचार एवं पापड़ मेकिंग, बैग मेकिंग, रेफ्रिजरेटर व एसी रिपेयरिंग के लिए करीब 18 नि:शुल्क प्रशिक्षण दिए जाते हैं। प्रशिक्षण के उपरांत प्रमाण पत्र दिया जाता है सभी बैंकों में ऋण लेने के लिए मान्य होगा। उन्होंने बताया कि इस नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड व भारतीय लघु आयोग विकास बैंक का सहयोग मिलेगा। जिस दौरान कुशल एवं अनुभवी प्रशिक्षण कार्यक्रम व कम अवधि वाले प्रभावी प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण लेने के बाद दो वर्ष तक मार्ग दर्शन व प्रत्येक प्रशिक्षाणार्थी पर व्यक्तिगत ध्यान भी दिया जाएगा, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस अवसर पर सरपंच त्रिलोचन सिंह संधू, रत्न लाल, राजू सिंह, सुरेंद्र सिंह, गुरनेब सिंह, अमर सिंह, रामस्वरूप व संदीप मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें