फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों ने दी कार्यालय घेराव की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
जन स्वास्थ्य (अभियांत्रिकी) मंडल नंबर एक और दो अभियंताओं की हठधर्मी के कारण विभाग के कर्मचारियों मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन का धरना बुधवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने कहा कि अगर बातचीत द्वारा मांगों का समाधान नहीं किया गया तो कर्मचारी कार्यालयों का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मदन लाल खोथ, हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान आत्मा राम सहारण ने धरने को संबोधित करते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी कि समय रहते मांगों का समाधान करें अन्यथा दोनों संघों के अन्य विभागों के कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल हो जाएंगे। धरने की अध्यक्षता रामबिलास भांभू और महावीर प्रसाद ने संयुक्त रूप से की। धरने को संबोधित करते हुए यूनियन के जिला प्रधान सोहन सिंह रंधावा और रामकिशन ने अधिकारियों के तानाशाही रवैये की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि यूनियन की जायज मांगें, जैसे जलघरों के संचालन हेतु जरूरी सामान औजार, प्लास, पेचकस, दस्ताने, कस्सी, बाल्टी, जग, गिलास, बैठने के लिए स्टूल, कुर्सी उपलब्ध करवाना। कर्मचारियों के बकाया, यात्रा भत्तों, एल. टी.सी., डांगरी व जूतों के बकाया बिलों का भुगतान करना। धरने को सर्व कृपाशंकर त्रिपाठी राज्य उप-प्रधान, महेंद्र शर्मा पूर्व जिला प्रधान, देवी लाल बिरड़ा जिला सचिव कर्मचारी महासंघ, सत्यवान शाखा सचिव, लाल चंद मेहता जिला कोषाध्यक्ष, बलजीत सिंह, राज कुमार, अबदेश राम, राम बाबू, बजरंग दास, राजेंद्र चालाना आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें