फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता में 115 योग साधकों ने दिखाया अपना कौशल

Tue, 10 Jun 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 योग करते हुए प्र​शिक्षु।
विज्ञापन
सिरसा । 11वें अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के उपलक्ष्य में आयुष विभाग और हरियाणा योग आयोग के आदेशानुसार जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजकुमार के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से 115 योग साधकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में छह आयु वर्गों में साधकों ने अपनी योग कला का प्रदर्शन किया, जिनमें 10 से 14 आयु वर्ष, 14 से 18 आयु वर्ष, 18 से 28 आयु वर्ष, 28 से 40 आयु वर्ष, 40 से 60 आयु वर्ष और 60 साल से ऊपर वाले आयु वर्ष के साधक शामिल थे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में चयनित प्रत्येक ग्रुप से तीन योग साधक 15 जून को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जाएंगे। इस अवसर पर जिला योग कॉर्डिनेटर डॉ. सुरेंद्रपाल ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में सबसे अधिक आयु वर्ग डेरा सच्चा सौदा के 95 वर्षीय ईलम चंद का था। ईलम चंद ने पहले भी योग में कई मेडल जीते हैं और उनकी योग साधना की सराहना की गई। इस आयोजन के दौरान विभिन्न आयुवर्ग के युवाओं और अन्य योग साधकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें