फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: इंस्पायर अवाॅर्ड के लिए जिले के 1123 विद्यार्थियों ने किया आवेदन

Sat, 21 Sep 2024 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शिक्षा विभाग की इंस्पायर अवॉर्ड योजना के लिए स्कूल के विद्यार्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। विभाग ने आवेदन की तिथि को भी बढ़ा दिया है। अब 15 अक्तूबर तक इस योजना के तहत विद्यार्थी ऑनलाइन अपना आइडिया दे सकते हैं।

शिक्षा विभाग की इस योजना के तहत विद्यार्थियों को मॉडल बनाने के लिए आइडिया देना होगा। आइडिया चयनित होने पर शिक्षा विभाग की ओर से 10 हजार रुपये रुपये मॉडल बनाने के लिए दिए जाएंगे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर थी। जिले से अब तक 1123 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच बढ़ाने के उद्देश्य से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से इंस्पायर अवाॅर्ड योजना चलाई जा रही है। इसके तहत देश भर के सरकारी एवं निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छठी से 10वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के मौलिक विचारों और नव प्रवर्तन के नए अद्वितीय विचार ऑनलाइन मांगे गए हैं। इस प्रतियोगिता में 10 से 15 वर्ष तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। योजना के तहत एक ब्लॉक से करीब 250 आइडिया भेजने हैं।
विज्ञापन



पांच बेस्ट आइडिया चयन कर जिलास्तर पर भेजे जाएंगे
यह योजना 2013-14 में शुरू हुई थी। योजना के तहत प्रदेश भर के स्कूलों से विद्यार्थियों भाग लेते हैं। योजना के तहत एक स्कूल से पांच बेस्ट आइडिया चयन कर जिला स्तर पर भेजे जाएंगे। जिलास्तर पर आइडिया चयनित होने पर उसे मॉडल का रूप देने के लिए विद्यार्थी को 10 हजार रुपये मिलेंगे। इसके बाद जिला स्तर से आइडिया अगर राज्य स्तर पर चयनित होता है तो विद्यार्थी को 50 हजार रुपये मॉडल के लिए मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें