फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: समाधान शिविर में आई 112 शिकायतें, फोन कर लिया जा रहा फीडबैक

Thu, 20 Jun 2024 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
शिकायतें सुनते उपायुक्त आरके सिंह।
विज्ञापन
सिरसा। सरकार द्वारा जिला व मंडल स्तर पर चलाए जा रहे समाधान शिविरों में शिकायतों की सूची लंबी होती जा रही है। बुधवार को समाधान शिविर में 112 शिकायतें आईं। जिनमें कुछ शिकायतों का मौके पर ही निपटान किया गया। वहीं बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों को समाधान करने व उसकी रिपोर्ट प्रशासन को देने के लिए कहा गया है। यह शिविर उपायुक्त आरके सिंह के नेतृत्व में लगाया गया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के निर्देशों के बाद लगाए जा रहे समाधान शिविर में न केवल मौके पर समाधान हो रहा है बल्कि जिन समस्याओं का समाधान हो जाता है, उसकी सुनिश्चित के लिए संबंधित प्रार्थी से फोन कर जानकारी ली जाती है। इसके लिए बाकायदा उपायुक्त पहले ही सभी को अपनी समस्या एप्लिकेशन पर अपना फोन नंबर अवश्य अंकित करने की हिदायत देते रहते हैं।
परिवार पहचान पत्र में आय की परेशानी

गांव पंजुआना निवासी मंगत राम समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र में आय अधिक होने की समस्या को लेकर पहुंचा। उसका कहना था कि उसकी आय परिवार पहचान पत्र में अधिक दर्शाई गई है। इससे उसे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। उसने बताया कि वह संबंधित विभाग के काफी चक्कर लगा चुका है, लेकिन उसकी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। उपायुक्त ने मौके पर एडीसी को समाधान के निर्देश दिए। मौके पर ही मंगतराम के परिवार पहचान पत्र में आय को सही कर दिया गया।
विज्ञापन


32 शिकायतें रहीं पीपीपी से संबंधित

जिले में समाधान शिविर के दसवें दिन 112 शिकायतें विभिन्न समस्याओं को लेकर उपायुक्त के समक्ष रखी गई। इनमें से कुछे का मौके पर ही निदान कर दिया गया शेष पर अधिकारियों को समाधान कर रिपोर्ट देने को कहा। बुधवार को सबसे अधिक 32 शिकायतें परिवार पहचान पत्र से संबंधित रही। इसके अन्य शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित रहीं।


आमजन की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसी के अनुरूप समाधान शिविर में आ रही समस्याओं को एक-एक कर सुना जा रहा है और उनका समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन

-आरके सिंह, उपायुक्त सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें