फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों की खरीद न होने पर किसानों ने सिरसा-भादरा रोड पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपटा। चोपटा मंडी में बुधवार सुबह सरसों की खरीद न होने पर निर्बाण गांव के किसानों ने रोष स्वरूप सिरसा भादरा रोड़ जाम कर दिया। इसकी सूचना चोपटा थाना प्रभारी मंदीप सिंह को लगी तो वो पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे व किसानों को जल्द सरसों खरीद शुरू होने का आश्वासन देकर करीब आधा घंटा बाद जाम खुलवाया। दोपहर 1 बजे हेफैड द्वारा सरसों की खरीद शुरू की गई।
विज्ञापन

चोपटा क्षेत्र के निर्बाण गांव के किसानों की सरसों खरीद की बारी होने के कारण किसान सुबह से ही अपनी सरसों लेकर मंडी में आ गए। लेकिन 11 बजे तक कोई भी अधिकारी या कर्मचारी सरसों की खरीद के लिए नहीं आया। इस परेशानी के चलते बुधवार को चोपटा स्थित अनाजमंडी में निर्बाण गांव के किसानों ने विरोध स्वरूप सरसों से भरी ट्रालियों को सिरसा-भादरा रोड पर खड़ा करके रास्ता जाम करके संबंधित विभाग एंव जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। धरनारत किसान प्रमोद कुमार, राजेंद्र सिंवर, सुभाष सहू, राजकुमार, महेंद्र सिंवर, राजकुमार भांभू, सुरेश सहारण ने बताया कि वे सुबह से ही अपनी-अपनी सरसों लेकर मंडी में पहुंच गए। लेकिन 11 बजे तक भी सरसों की बिक्री के लिए टोकन कटने शुरू नहीं हुए। किसानों ने सिरसा-भादरा रोड़ चोपटा अनाजमंडी के सामने जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें