सिरसा। नियम 134ए के तहत दाखिले के लिए 14 अप्रैल को परीक्षा आयोजित करवाई गई थी। इसके लिए बच्चों को ऑनलाइन आवेदन करना था। परीक्षा होने के बाद भी बुधवार तक अभिभावकों के द्वारा दस्तावेज जांच का अंतिम दिन था। इसके बाद 18 अप्रैल को परिणाम की घोषणा ऑनलाइन तथा बीईओ दफ्तर में सूची जारी कर की जाएगी। 18 अप्रैल को परिणाम ऑनलाइन घोषित किया जाएगा। इसके तहत बच्चों के प्राइवेट स्कूलों में दाखिले किए जाएंगे।
शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों से जानकारी मांगी है कि उनके स्कूल में दाखिले के लिए कितने बच्चों की सीटें है। इससे पहले भी स्कूल अपनी सीटों के बारे में जानकारी दे चुके हैं। बीईओ अधिकारी सुशील शर्मा ने बताया कि जिन भी स्कूलों ने जो सूची जारी की थी, अगर उसमें कुछ बदलाव करना है तो सभी स्कूलों के पास 19 अप्रैल तक का समय है। जिसमें सभी स्कूल 134ए के तहत दाखिले की सीटों का ब्यौरा जमा करवा दें। अगर इसके बावजूद भी कोई कमी पाई जाती है तो उस स्कूल पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसमें कमी पाई जाने पर स्कूल की मान्यता भी रद्द की जा सकती है। जिनमें प्राइवेट स्कूलों में 134ए के तहत लगभग 4000 बच्चों का दाखिला किया जाना है। पूरे जिले भर में केवल 3295 बच्चे ही परीक्षा के दौरान उपस्थित रहे।