फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक तंवर ने कांग्रेस के प्रचार रथ को किया रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कांग्रेस के प्रचार रथ को हुडा सेक्टर स्थित अपने निवास स्थान से झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पार्टी के अनेक नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। डॉ. तंवर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार से लोगों का मोह भंग हो चुका है। आए दिन बड़ी संख्या में लोग भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस का हाथ थाम रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा आने वाला वक्त कांग्रेस का है। पुलवामा आतंकी हमले की निंदा करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने शहीदों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, मगर सरकार ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। डॉ. तंवर ने कहा कि आगामी लोकसभा व प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह तैयार है। चुनाव में जागरूक मतदाता जनविरोधी भाजपा को बुरी तरह पराजित कर कांग्रेस को सत्तासीन करने का काम करेंगे। लोसुपा व बसपा गठबंधन पर चुटकी लेते हुए डॉ. तंवर ने कहा कि हाथी ने पहले चश्मा तोड़ा और अब ऑटो को रौंदने की तैयारी है। इस अवसर पर शीशपाल केहरवाला, नवीन केडिया, सुभाष जोधपुरिया, श्याम लाल मेहता, राजकुमार शर्मा, धर्मपाल खोखर, अमित सोनी, कपिल सरावगी, विनोद उपाध्याय, सुभाष मेहरा, शिंगाराम दडबी, रंजीत दंदीवाल, पंकज चौहान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें