फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेयर पाटर्स बेचने वाले के बेटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। सिरसा के पुष्प गोयल ने आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड एकाउंट्स ऑफ इंडिया की इंटरमीडिएट की परीक्षा में पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल किया। पुष्प गोयल की इस सफलता पर उसके परिवार में खुशी की लहर है। शाम साढ़े चार बजे चार्टेड एकाउंट्स ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने उन्हें फोन पर उनकी सफलता की जानकारी दी। शाह सतनाम सिंह ब्यावज स्कूल में बारहवीं की परीक्षा में पुष्प पूरे जिले का टॉपर था। उसने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। पुष्प के पिता सुरेश गोयल नाथूसरी चोपटा में ही एक गाड़ियों के स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाते हैं। सुरेश गोयल ने बताया कि बेटे ने जब 2017 में कॉमर्स में जिले में टॉप किया था तो उन्हें अहसास हो गया था कि उनका बेटा कुछ न कुछ करेगा। आखिरकार बेटे की सफलता का परिणाम आ ही गया। पुष्प की माता राजबाला गृहणी है। जबकि बहन मीना गोयल एमकॉम कर रही है। पुष्प के दादा बनवारी लाल ने भी अपने पोते की सफलता पर कहा कि उसे पुष्प जैसे पोते पर नाज है।
विज्ञापन

पुष्प गोयल की मांग राजबाला शुक्रवार को अपने भाई के घर हिसार में एक समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। पारिवारिक सदस्यों ने पुष्प की सफलता की जानकारी उन्हें फोन पर दी। पुष्प ने बताया कि वह हर दिन 13 से 14 घंटे पढ़ाई करता था। जब कभी निराश हो जाता तो मां राज बाला उसे फिर से पढ़ने की प्रेरणा देती। वास्तव में उसकी सफलता का पूरा श्रेय उसके परिवार को ही है। जिसने कठिन परिस्थितियों में भी पढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें