फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय चौटाला समर्थक जेसीडी के एमडी कोर्डिनेटर, डेंटल कॉलेज के मैनेजमेंट एग्युक्टिव सहित चार से लिए गए इस्तीफे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला द्वारा जननायक जनता पार्टी के गठन के बाद अब जननायक चौधरी देवीलाल विद्यापीठ से अजय सिंह समर्थकों को हटाने का क्रम शुरू हो गया है। कुछ दिनों पहले चौधरी देवीलाल मेमोरियल ट्रस्ट की हुई एक बैठक में जेसीडी के चार प्रमुख व्यक्तियों को हटाने पर मुहर लगाई गई। ये सभी अजय सिंह चौटाला के खास समर्थक है।
जेसीडी के एमडी कोर्डिनेटर आकाश चावला, डेंटल कॉलेज से सिद्धार्थ झिंजा, अश्विनी बैनीवाल और प्रवीणा बैनीवाल से इस्तीफा ले लिया गया है। ये सभी अजय सिंह के खास समर्थक है। आकाश चावला हरियाणा स्टाफ सिक्शन बोर्ड के पूर्व चेयरमैन अमीर चावला के बेटे हैं। वहीं सिद्धार्थ झिंजा डेंटल कॉलेज में मैनेजमेंट एग्जीक्यूटिव हैं। वहीं अश्विनी बैनीवाल भी पॉलिटेक्नीकल कॉलेज में कार्यरत थे। साथ ही प्रवीणा बैनीवाल चीफ हॉस्टल वार्डन थी, उनका भी त्यागपत्र स्वीकार किया गया। त्यागपत्र की वजह इनका अजय समर्थक होना रहा है। हालांकि जननायक चौधरी देवीलाल विद्यापीठ के पूर्व एमडी कोर्डिनेटर आकाश चावला का कहना है कि उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया है। पूर्व एमडी कोर्डिनेटर आकाश चावला दुष्यंत और दिग्विजय के खास विश्वासपात्रों में है। सभी चारों पिछले कई सालों से जेसीडी का काम काज देख रहे थे। इंजीनियरिंग और दूसरे शिक्षण संस्थान की देखरेख आकाश चावला के ही पास थी। कॉलेज ट्रस्ट के ही एक पदाधिकारी ने इन्हें हटाने की बात को स्वीकार किया है। उनका कहना है कि कुछ दिनों पहले हुई बैठक में इस्तीफे ले लिए गए।
विज्ञापन

एकाउंट में तब्दीलियों को लेकर कर्मचारियों का वेतन का भुगतान रुका
जननायक चौधरी देवीलाल विद्यापीठ चौधरी देवीलाल मेमोरियल ट्रस्ट के अधीन है। ट्रस्ट के चेयरमैन अभय सिंह हैं। जबकि इनेलो के जिलाध्यक्ष पदम जैन इसके सचिव, कश्मीर सिंह करीवाला सदस्य सहित दो अन्य सदस्य हैं। ये सभी इनेलो के पदाधिकारी हैं और चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के खास समर्थकों में शामिल हैं। पिछले दिनों हुई ट्रस्ट के पदाधिकारियों की बैठक में इन्हें हटाने का फैसला किया गया। जानकारी अनुसार जेसीडी के प्रशासनिक कामकाज चलाने की जिम्मेदारी पार्टी के ही एक बड़े पदाधिकारी और ट्रस्टी को मिलने जा रही है। इसी के तहत एकाउंट में हस्ताक्षर को लेकर कुछ तब्दीलियां की जा रही हैं। जिसके कारण अभी जेसीडी के सभी शिक्षण संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को नवंबर महीने का वेतन देरी से मिलेगा। उन्हें अभी वेतन नहीं दिया गया। जेसीडी में एक हजार कर्मचारी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

चौधरी देवीलाल मेमोरियल ट्रस्ट के अधीन है कई शिक्षण संस्थान
जननायक चौधरी देवीलाल मेमोरियल ट्रस्ट के अधीन जेसीडी, माता हरकी देवी, डेंटल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, अस्पताल सहित कई शिक्षण संस्थान हैं। जेसीडी करीब 50 एकड़ में बनी हुई और इसमें एक बेहतरीन क्रिकेट स्टेडियम भी है।

मैंने खराब स्वास्थ्य के कारण इस्तीफा दिया है। इसकी वजह कोई राजनीतिक कारण नहीं है।
- आकाश चावला, पूर्व एमडी कोर्डिनेटर, जेसीडी विद्यापीठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें