फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल टॉयलेट लोकेटर एप्प पर होगी शहर के हर पब्लिक और कम्युनिटी शौचालय की लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
गूगल टॉयलेट लोकेटर एप्प पर होगी शहर के हर शौचालय की जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
शहर के किस रोड पर कहां शौचालय स्थित है। अब इसकी जानकारी गूगल टॉयलेट लोकेटर एप्प पर होगी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सिरसा, रानियां, डबवाली, ऐलनाबाद और कालांवाली उपमंडल के हर शौचालय का डाटा अपलोड किया जाएगा। इस संबंध में बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन टीम की संबंधित नगर पालिकों के सेनेटरी विभाग से मीटिंग होगी। सिरसा शहर में स्वच्छ भारत मिशन के टीम दिल्ली से आई हुई है।
विज्ञापन

शहर में करीब 18 पब्लिक और 38 कम्युनिटी शौचालय
शुरूआती सर्वे में सिरसा शहर में टीम को 18 पब्लिक और 38 कम्युनिटी शौचालय का डाटा मिला है। लेकिन स्वच्छ भारत मिशन की टीम ने शॉपिंग मॉल, पेट्रोल पंप, पब्लिक पार्क का सर्वे अभी करना है। सभी पब्लिक और कम्युनिटी शौचालय की लोकेशन और फोटोग्राफ एप्प पर अपलोड किए जाएंगे। शहरी विकास मंत्रालय की अनुमति के बाद इसे गूगल पर अपलोड किया जाएगा। पिछले सप्ताह सिरसा नगर परिषद के सेनेटरी विभाग के कर्मचारियों की ट्रेनिंग संपन्न हुई है। अब बुधवार को रानियां, डबवाली, ऐलनाबाद और कालांवाली के सेनेटरी विभाग की मीटिंग की जाएगी। स्वच्छ भारत मिशन के सिटी नोडल ऑफिसर विजय कुमार ने बताया कि पूरे शहर के शौचालयों का डाटा इकट्ठा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें