अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में मंगलवार को तीन परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा। इनमें में से दो नकलची बोर्ड के चेयरमैन की फ्लाइंग ने पकड़े। व एक केस डीईओ के उड़नदस्ते ने बनाया। मंगलवार को 10वीं कक्षा की शारीरिक शिक्षा और 12वीं कक्षा के फाइन एंड आर्ट्स विषय की परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें नकल रोकने के लिए 18 उड़न दस्तों की टीमों ने 87 केंद्रों का दौरा कर चेकिंग की। इसके दौरान जिले व बोर्ड के उड़न दस्तों ने तीन नकलची भी पकड़ेे। जिन पर नकल का केस बना दिया गया। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा चाक चौबंद रखी। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों का जमावड़ा लगा रहा।
जिले के 93 परीक्षा केंद्रों पर 10वीं कक्षा की शारारिक शिक्षा और 12वीं कक्षा के फाइन एंड आर्ट्स विषय की परीक्षा में 87 परीक्षा केंद्रों का दौरा कर चेकिंग की। तीन परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा, जिसमें बोर्ड के चेयरमैन की फ्लाइंग ने दो केस भावदीन स्कूल व रंधावा स्कूल में बनाए। तथा डीईओ की फ़्लाइंग ने भी एक केस बनाया।
-निहाल सिंह लिपिक शिक्षा विभाग सिरसा।