फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन बच्चों को नहीं लगती ठंड:

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। शिक्षा विभाग की ओर से शीतकालीन अवकाश घोषित किए जाने के बावजूद निजी स्कूल संचालक इन आदेशों को ताक पर रखकर स्कूल खोल रहे हैं। ठंड में बच्चों को जाना पड़ता है। जिन्हें देखकर हर कोई यही कहता है कि क्या इन बच्चों को ठंड नहीं लगती।
बुधवार को सिरसा शहर में करीब 20 स्कूलों का दौरा किया। इनमें एक स्कूल में बच्चे जाते हुए दिखे। डबवाली क्षेत्र में तीन स्कूल खुले मिले। दूसरी ओर जिला शिक्षा अधिकारी ने खुद स्कूलों का दौरा किया तो एक स्कूल में बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम की रिहर्सल करते हुए मिले। डीईओ ने साफ शब्दों में कहा कि स्कूल खोला तो मान्यता रद कर दी जाएगी।
विज्ञापन

निजी स्कूलों की पड़ताल के लिए अमर उजाला की टीम ने बुधवार सुबह साढे़ सात बजे से नौ बजे तक दौरा किया। परसुराम चौक के पास आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के गेट खुले मिले भीतर कर्मचारी से पूछने पर पता चला कि आठ जनवरी तक अवकाश है वह तो रोज सफाई करने और अखबार कमरे में को रखने के लिए आता है। इसके बाद महाराजा अग्रसेन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जयश्री हाई स्कूल, आदित्य हाई स्कूल, एसएस जैन स्कूल, रानियां रोड स्थित गुरुनानक पब्लिक स्कूल, खालसा हाई स्कूल, जीआरजी नेशनल स्कूल, आरकेपी स्कूल नेहरू पार्क, आरएसडी स्कूल, जय भारत हाई स्कूल, दी सिरसा स्कूल, प्रेरणा स्कूल आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आरपी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेंटल सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दौरा किया तो बंद मिले। भारत सैनिक स्कूल के अंदर जाते हुए बच्चे दिखाई दिए। स्कूल संचालकों ने बताया कि स्कूल बंद है कुछ बच्चे गलती से आ गए हैं, जिन्हें वापस भेज दिया गया है। मंगलवार को शहर में कुछ निजी स्कूल खुले थे, लेकिन प्रशासन की सख्ती के बाद बुधवार को बंद दिखाई दिए।
उधर, डबवाली संवाददाता ने बुधवार की सुबह 7.50 से लेकर 8.50 तक स्कूलों का दौरा किया। डबवाली नगर में दो प्राइवेट स्कूलों को छोड़कर अधिकतर राजकीय और प्राइवेट स्कूल बंद रहे। उपमंडल के गांव अलीकां स्थित नेहरू कॉनवेंट स्कूल के बच्चे वैन पर जाते हुए दिखाई दिए। राजीव नगर स्थित एमएम कॉनवेंट स्कूल, कॉलोनी रोड स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंबर-1, न्यू बस स्टैंड रोड स्थित क्रॉईस्ट मिशन स्कूल, बठिंडा रोड स्थित सेंट जॉसफ हाई स्कूल, सिरसा रोड स्थित सतलुज पब्लिक स्कूल, खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सब्जी मंडी क्षेत्र में स्थित राजा राम कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल (ब्वॉयज) सहित निकटवर्ती पंजाब क्षेत्र में स्थित बाल मंदिर मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बंद रहे, जबकि नेहरू कॉनवेंट स्कूल अलीकां, नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा नव प्रगति स्कूल खुले हुए थे। इन स्कूल संचालकों ने इस बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


डीईओ ने निजी स्कूलों का किया दौरा, बंद मिले स्कूल
प्रदेश सरकार द्वारा 25 दिसंबर से आठ जनवरी तक घोषित सरकार अवकाश के बीच कुछ निजी स्कूलों के खुला रखने की शिकायत के बाद बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. यज्ञदत्त वर्मा तथा एडिशनल नॉडल ऑफिसर सुशील शर्मा ने शहर के विभिन्न निजी स्कूलों का दौरा किया। इस दौरान स्कूलों में बच्चे नहीं मिले, लेकिन स्कूल संचालक और अध्यापक अपने कामकाज निपटाते जरूर मिले। डीईओ ने डीसी कॉलोनी स्थित सतलुज स्कूल, रेलवे पार्क के पास स्थित द सिरसा स्कूल, खैरपुर स्थित आरके सीनियर सेकेंडरी तथा नव ज्योति स्कूल, रानियां रोड स्थित विवेकानंद स्कूल और डीवी विद्या निकेतन स्कूल तथा जीआरजी स्कूल का दौरा किया। इस दौरान सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया हुआ मिला और कोई भी विद्यार्थी स्कूल में नजर नहीं आया। इस दौरान स्कूल में उपस्थित स्कूल संचालक और अध्यापकों से भी जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल आने का कारण पूछा तो सभी ने स्कूली कामकाज निपटाने के लिए आने की बात कही। वहीं, विवेकानंद स्कूल में जनवरी माह में होने वाले स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम की तैयारी के लिए बच्चे बुलाए हुए मिले। हालांकि स्कूल प्रशासन ने कहा कि समारोह में बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाने हैं और उन्हीं की तैयारियों के लिए ही बच्चों को बुलाया गया है न कि पढ़ाई करवाने के लिए। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल के कार्यक्रम के संबंध में रिपोर्ट मांगी, जिसे देखने के बाद वे संतुष्ट हुए और तैयारियों के दौरान बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के भी दिशा-निर्देश दिए। डीईओ ने कहा कि अगर अवकाश के दौरान कोई भी स्कूल खुला मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि बुधवार को सिरसा और डबवाली में जो स्कूल खुले थे उनकी जांच करवाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें