फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हर बेटी के जन्म पर मिलेंगे 1100 रुपये

Mon, 10 Nov 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
ऐलनाबाद। सरपंच अजय सौलंकी बेटी होने पर प्रोत्साहन रा​शि देते हुए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
ऐलनाबाद। ग्राम पंचायत मिठनपुरा ने बेटियों के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम उठाया है। पंचायत के सरपंच अजय सोलंकी ने घोषणा की है कि अब गांव में जन्म लेने वाली हर बेटी के नाम पर 1100 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी और उसके नाम से 11 पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

सरपंच अजय सोलंकी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य लिंग समानता को बढ़ावा देना और हरियाली को संरक्षित करना है। उन्होंने कहा, बेटियां हमारे समाज की धरोहर हैं। अगर हम उनके जन्म पर खुशियां मनाएंगे और उनके नाम से पेड़ लगाएंगे, तो यह समाज और प्रकृति दोनों के लिए सौगात होगी। इस निर्णय का गांववासियों ने उत्साहपूर्वक समर्थन किया है। ग्रामीणों ने सरपंच की इस सोच को ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान की मिसाल बताया। पंचायत की योजना के अनुसार, लगाए गए पौधों की देखभाल संबंधित परिवार और पंचायत मिलकर करेंगे, ताकि यह मुहिम लंबे समय तक फल-फूल सके और स्थायी स्वरूप ले सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें