जिले कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तीन हजार पार कर चुका है। लगातार बढ़ रहे संक्रमण ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन सतर्क है लेकिन संक्रमितों को आइसोलेट करने और उनके संपर्क में आने वालों की जांच करने में ढिलाई के कारण संक्रमण तेजी से फैल रहा है। रविवार शाम आई रिपोर्ट में 110 नए संक्रमित मरीज मिले है तो 50 लोग कोरोना को मात देकर घर लौट गए। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3071 हो गई है तो वहीं अब तक 1941 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
जानकारी के अनुसार रविवार शाम आई रिपोर्ट में एक विष्णुपुरी मोहल्ला, एक पीर बस्ती, एक सिरसा, एक ओढां, एक चत्तरगढ़पट्टी, एक सुचान, दो कीर्तिनगर, एक अग्रसेन कॉलोनी, एक शिव नगर, दो हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, एक कोर्ट कॉलोनी, एक बेगू रोड, छह एयर फोर्स स्टेशन, एक हुडा, एक पुलिस लाइन, एक सिरसा, एक बेगू रोड, तीन हुडा सेक्टर-20, एक ग्रेवाल कॉलोनी, पांच हुडा सेक्टर-20, एक बेगू रोड, तीन कालांवाली, एक दमोराथेड़ी, दो एफ ब्लॉक, एक शांतिनगर सिरसा, एक चक्कसाहिबा, एक फ्रेंड्स कॉलोनी, एक नोहरिया बाजार, तीन शक्ति नगर, एक जीएसएसएस पन्नीवाला मोटा, दो वार्ड नंबर 15 ऐलनाबाद, तीन मंडी डबवाली, एक जंभेश्वर नगर डबवाली, 9 डबवाली वार्ड नंबर 15, एक वार्ड नंबर 17 मंडी डबवाली, एक आंध्रा बैंक मंडी डबवाली, सात सिरसा, दो गांव रोड़ी, एक गांव धर्मपुरा, एक बेगूरोड, एक गांव नथौर, एक ओटू, तीन बिज्जुवाली, आठ गीगोरानी, चार सिरसा, तीन शेरपुरा, पांच डिंग, दो रानियां, एक चोपड़ा वाली गली सिरसा, एक रसालिया खेड़ा, एक जनकल्याण कॉलोनी सिरसा, एक सहारणी, एक बठला कॉलोनी सिरसा व एक गांव गदली सहित 110 लोग संक्रमि मिले हैं। रविवार को आई रिपोर्ट में 50 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 3071 हो गया है, जबकि अब तक 1941 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
संक्रमितों को आइसोलेट करने में लापरवाही
कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़े पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग चिंता तो जाहिर कर रहा लेकिन होम आइसोलेट संक्रमितों को लेकर विभाग लापरवाही बरत रहा है। किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग फोन कर जानकारी तो दे देता है, लेकिन उसके बाद कोई जांच नहीं की जा रही कि संक्रमित अपने घर में किस प्रकार रह रहा है और उसके संपर्क में आए लोगों की जांच हुई है या नहीं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब घरों में कोई सर्वे नहीं करवाया जा रहा है कि संक्रमित किन-किन लोगों के संपर्क में आया है और जहां उसे आइसोलेट किया गया है वह जगह सही है या नहीं। वहीं गांव माधोसिंघाना में मिले संक्रमित युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित युवक के घर नहीं आई और न ही युवक के संपर्क में आए लोगों की जांच की गई। जबकि युवक खुद संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुआ है। युवक ने खुद अपनी एहतियातन पर ही जांच करवाई थी, जिसमें वह संक्रमित पाया गया।
कोट
जिले में रविवार को आई रिपोर्ट में 110 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा तीन हजार पार कर चुका है, जो बेहद चिंताजनक है। लोगों सामाजिक दूरी और मास्क का प्रयोग करना चाहिए। जिससे संक्रमण से बचा जा सके।
-डॉ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा।