फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 वाहनों के काटे चालान एक को किया इंपाउंड

विज्ञापन
11 vehicles were invoiced - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए गए अभियान के तहत रानियां पुलिस थाना के ट्रैफिक इंचार्ज के नेतृत्व में बुधवार को अलग अलग जगहों पर नाके लगाकर वाहनों के कागजात का निरीक्षण किया गया। इस अभियान के दौरान कई वाहन चालकों के पास वाहन से संबंधित जरूरी कागजात नहीं पाए गए तथा नाबालिग वाहन चलाते पाए गए। जांच के दौरान पुलिस ने 11 वाहनों के चालान काटे हैं तथा एक बाइक को इंपाउंड भी किया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए ट्रैफिक इंचार्ज सुरेश भाटिया ने बताया कि उन्होंने निरीक्षण अभियान के दौरान 11 ऐसे वाहन मिले, जिनके पास जरूरी कागजात ना पाए जाने पर उनके चालान काटे गए। रोड पर आ रहे बाइक चालक के पास किसी भी प्रकार के कागजात ना पाए जाने पर इंपाउंड कर दिया। ट्रैफिक इंचार्ज ने बताया कि थाना प्रभारी साधुराम पूरी टीम के साथ विभिन्न स्कूलों में जाकर छात्रों को यातायात नियमों बारे अवगत करवा रहे हैं, जिसके तहत उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजकीय वरिष्ठ कन्या माध्यमिक विद्यालय सेठ राम जी दास डीएवी पब्लिक स्कूल सहित कई स्कूलों में जाकर यातायात के नियमों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें