फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिले के 11 खेल स्टेडियमों के लिए राशि जारी, तीन को अभी करना होगा इंतजार

Thu, 07 May 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रशासन ने जिले के 11 खेल स्टेडियमों के लिए राशि जारी कर दी है। इन स्टेडियमों में मरम्मत, सुंदरीकरण और आधारभूत सुविधाओं के विकास कार्य कराए जाएंगे। वहीं, तीन स्टेडियमों को फिलहाल इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि उनके प्रस्ताव अभी स्वीकृति प्रक्रिया में हैं।

जानकारी के अनुसार, बीएंडआर विभाग के अधिकारी विभिन्न स्टेडियमों की डीएनआईटी तैयार करने में जुटे हुए हैं। डीएनआईटी तैयार होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी ताकि जल्द निर्माण और मरम्मत कार्य आरंभ हो सके। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि खेल ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

जिले के कई खेल मैदान लंबे समय से बदहाल स्थिति में थे। विशेष रूप से राजीव गांधी खेल स्टेडियम के हालात काफी खराब बताए जा रहे थे। मैदान की ट्रैक, बैठने की व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं जर्जर हो चुकी थीं। खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों द्वारा लगातार इसकी मरम्मत की मांग उठाई जा रही थी। अब राशि जारी होने के बाद स्टेडियम की स्थिति में सुधार की उम्मीद जगी है।
इसके अलावा, शहीद भगत सिंह स्टेडियम पर भी विशेष रूप से खर्च किया जाएगा। यहां खिलाड़ियों के लिए बेहतर अभ्यास सुविधाएं विकसित करने की योजना है। विभाग की ओर से मैदानों की मरम्मत, पानी निकासी व्यवस्था, दर्शक दीर्घा और अन्य जरूरी कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

खेल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए आधुनिक सुविधाएं जरूरी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्टेडियमों के विकास कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। जिन तीन स्टेडियमों के लिए अभी राशि जारी नहीं हुई है, उनके प्रस्ताव भी जल्द मंजूरी के लिए भेजे जाएंगे।
स्थानीय खिलाड़ियों ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है। उनका कहना है कि बेहतर मैदान और सुविधाएं मिलने से खिलाड़ियों को अभ्यास में मदद मिलेगी और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। खिलाड़ियों को उम्मीद है कि निर्माण कार्य समय पर पूरा कर लिया जाएगा ताकि उन्हें जल्द बेहतर खेल वातावरण मिल सके।
विज्ञापन


बॉक्स
इन 11 खेल स्टेडियमों की डीएनआईटी का चल रहा है काम
स्टेडियम का नाम - राशि
शहीद भगत सिंह स्टेडियम - 77.72 लाख रुपये
राजीव गांधी खेल स्टेडियम कंवरपुरा - 19.52 लाख रुपये
राजीव गांधी खेल स्टेडियम धोलपालिया - 8.60 लाख रुपये।
राजीव गांधी खेल स्टेडियम जमाल- 7.29 लाख रुपये।
राजीव गांधी खेल स्टेडियम नुहियावाली - 16.48 लाख रुपये।
राजीव गांधी खेल स्टेडियम सुखचैन -17.48 लाख रुपये।
राजीव गांधी खेल स्टेडियम गंगा - 27.25 लाख रुपये।
राजीव गांधी खेल स्टेडियम जोधकां - 27.08 लाख रुपये।
राजीव गांधी खेल स्टेडियम रानियां - 15. 86 लाख रुपये ।
हॉकी एस्ट्रोटर्फ जीवन नगर - 42.82 लाख रुपये ।
श्री गुरुगोबिंद साहिब खेल स्टेडियम डबवाली - 133.19 लाख रुपये
इन तीन को करना होगा इंतजार
स्टेडियम का नाम - राशि
राजीव गांधी खेल स्टेडियम बालासर- 31.51 लाख रुपये।
बड़ागुढ़ा - 5.94 लाख रुपये।
बप्पां - 3 .81 लाख रुपये।

कोट्स
11 खेल स्टेडियमों के बजट को मंजूरी मिल चुकी है। संबंधित विभाग की ओर से डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उम्मीद है कि आगामी चार पांच माह में इनका काम शुरू हो जाएगा।
-जगदीप सिंह, जिला खेल अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें