फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिले की 11 खिलाड़ी राज्यस्तरीय टूर्नामेंट झज्जर में आज लेंगी हिस्सा

विज्ञापन
सिरसा।जिले से चयनित ​टेनिस ​खिलाड़ी। कोच
विज्ञापन
सिरसा। जिले की 11 टेनिस खिलाड़ी राज्यस्तरीय स्कूल टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए चयनित की गई हैं। ये खिलाड़ी बुधवार को झज्जर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। जहां टेनिस प्रतियोगिता में जिले का नेतृत्व करेंगी। टूर्नामेंट में अंडर-14 में चार खिलाडी, अंडर- 17 में चार खिलाड़ी और अंडर-19 में तीन खिलाड़ी हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन


यह राज्यस्तरीय प्रतियोगिता झज्जर में आयोजित की जाएंगी। जिला खेल प्रशासन व स्कूल प्रबंधन ने टीम की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है और उम्मीद जताई जा रही है कि खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाएंगी। खिलाड़ी शहीद भगत सिंह स्टेडियम में सुबह व शाम को अभ्यास करने के लिए आती है। कोच ने बताया कि सभी खिलाड़ी बहुत मेहनती है। प्रतिदिन सुबह तीन घंटे और शाम को चार घंटे अभ्यास करती हैं।


हमारी टीम पूरी तरह से समर्पित है और खिलाड़ी मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बन रही हैं। राज्य स्तर पर प्रत्येक मैच में हम अनुशासित प्रदर्शन की उम्मीद रखते है। टेनिस से 11 खिलाड़ी बुधवार को झज्जर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। रेशम सिंह, कोच, टेनिस, शहीद भगत सिंह स्टेडियम, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें