फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पांच पदों के लिए 11 दावेदार, 950 सदस्य आज करेंगे मतदान

Sun, 01 Feb 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। सिरसा क्लब
विज्ञापन
- सिरसा क्लब चुनाव : आमने-सामने मुकाबला, वरिष्ठ उपप्रधान से लेकर सचिव पद तक होगी जोरदार टक्कर, ईवीएम से होगा चुनाव
विज्ञापन

950 सदस्यों के क्लब में महज चार महिला सदस्य
फोटो - 23,24


संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। सिरसा क्लब चुनावों को लेकर पांच माह से चल रही खींचतान का परिणाम रविवार को सामने आ जाएगा। क्लब के पांच पदों के लिए कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें चार पदों पर सीधे मुकाबला और सचिव पद पर त्रिकोणीय मुकाबला है। तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। क्लब में महज चार महिलाएं ही मतदान करतीं नजर आएंगी।
ऐसे में क्लब में पूरी तरह पुरुषों का आधिपत्य सामने आया है। मतदाता सूची साफ जाहिर करती है, क्लब सिर्फ पुरुषों के लिए बनाया गया है। क्लब में महिलाओं की सुविधाओं की बात महज दिखावा है।
विज्ञापन


सहायक रिटर्निंग अधिकारी अभिषेक जैन ने बताया कि क्लब के चुनावों को लेकर तैयारियां हो चुकी हैं। पांच ईवीएम मशीनों से चुनाव होगा। एक ईवीएम मशीन इमरजेंसी के तौर पर रहेगी। चुनावों में कुल 950 मतदाता मतदान करेंगे। बाहरी व्यक्तियों का क्लब में आने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। विवाद की स्थिति को देखते हुए पूरी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
इस प्रकार है मुकाबला
इस प्रकार किए गए हैं आवेदन

वरिष्ठ उप प्रधान - अशोक कुमार, सुभाष गुंबर
उप प्रधान- सुरेंद्र साहु, साहिल बंसल

सचिव - शिवराज पुरी, राजेश गोयल, राजन पाहवा

संयुक्त सचिव - राहुल मेहता, सिकंदर खट्टर

कोषाध्यक्ष - संजीव गोयल, अतुल रातुसरिया
पांच बजे तक चलेगा मतदान, उसके बाद परिणाम होंगे घोषित
सहायक रिटर्निंग अधिकारी अभिषेक जैन ने बताया कि चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ होगा। क्लब के 950 सदस्य सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद वोटों की गिनती शुरू होगी और अनुमानित रूप से शाम करीब साढ़े पांच बजे परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

आज की रात अहम, राजनीतिक गतिविधियां हुईं सक्रिय
क्लब के चुनावों को लेकर गठजोड़ 10 दिनों से चल रहा है। कौन सी राजनीतिक पार्टी किसके साथ गठबंधन करेगी। यह शनिवार की रात को तय होगा। इनेलो, कांग्रेस, भाजपा, हलोपा से लेकर जेजेपी से जुड़े प्रत्याशी मैदान में हैं। भले ही क्लब को राजनीतिक तौर पर दूर रखने की बात कहते हुए सभी नजर आते हैं। लेकिन सामाजिक, जातिगत और राजनीतिक तीनों पहलू चुनावों पर हावी रहेंगे। पर्दे के पीछे से कई बैठकें राजनीतिक तौर पर इन चुनावों को लेकर हो चुकी हैं। अब देखना यह है कि चुनाव जीतने के बाद पर्दे के पीछे के चेहरे सामने आते हैं या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें