फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 से, 25 हजार विद्यार्थी होंगे शामिल

Sat, 22 Feb 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले के हरियाणा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी। बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिले के करीब 25 हजार विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। इस दौरान लगभग 14 हजार विद्यार्थी दसवीं और करीब 11 हजार विद्यार्थी बारहवीं की परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


हरियाणा बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी से 19 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 28 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। वहीं शैक्षिक, मुक्त विद्यालय एवं डीएलएड प्रथम वर्ष परीक्षा भी आयोजित होगी। शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली है।
इस दौरान शिक्षा विभाग ने परीक्षाओं के लिए कुल 87 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। ऐलनाबाद डिवीजन में 21 परीक्षा केंद्र, कालांवाली में 11, डबवाली में 15 और सिरसा डिवीजन में 40 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं विभाग की ओर से प्रत्येक खंड में कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं। वहीं से बोर्ड परीक्षाओं को नियंत्रित किया जाएगा। बोर्ड परीक्षाओं में शिक्षकों सहित प्राचार्यों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


24 फरवरी को जिला मुख्यालय पहुंच जाएंगे प्रश्न पत्र
जिलेभर में बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हो रही है। जिसके प्रश्न पत्रों के पैकेटस जिला मुख्यालय पहुंचाए जाएंगे। परीक्षा से संबंधित प्रश्न पत्रों की पेटियां 24 फरवरी को बोर्ड मुख्यालय से शहर के आरएसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहुंच जाएंगे। 25 फरवरी को लेखन सामग्री के बैग सुबह 9 बजे से केंद्र अधीक्षकों को वितरित किए जाएंगे। प्रश्न पत्रों के लिए संबंधित विद्यालयों के प्राचार्य, मुखिया को सुरक्षा की दृष्टि से 02 कमरे उपलब्ध करवाए गए हैं।



इस प्रकार चलेंगी परीक्षाएं, दसवीं



तारीख, विषय

- 28 फरवरी, हिंदी
- 3 मार्च, अंग्रेजी

- 5 मार्च, सामाजिक विज्ञान
- 7 मार्च, गणित

- 11 मार्च, विज्ञान
- 13 मार्च, पंजाबी, संस्कृत व्याकरण व आईटी

- 17 मार्च, संस्कृत, उर्दू, ड्राइंग, कंप्यूटर विज्ञान, शारीरिक और सेहत शिक्षा, कृषि, संगीत, पशुपालन, नृत्य, संस्कृत साहित्य

- 19 मार्च, निजी सुरक्षा, ऑटोमोटिव आईटी-आईटीईएस, सौंदर्य और सेहत, शारीरिक शिक्षा, कृषि, पर्यटन और आतिथ्य परिधान, मेड-अप और होम फर्निशिंग, बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा, सेहत सेवा, मीडिया और मनोरंजन
विज्ञापन





बारहवीं

- 27 फरवरी, अंग्रेजी कोर, अंग्रेजी इलेक्टिव
- 1 मार्च, हिंदी कोर, हिंदी इलेक्टिव
- 4 मार्च, फिजिक्स, इकॉनमिक्स
- 6 मार्च, फाइन आर्टस
- 10 मार्च, इतिहास, बायोलॉजी
- 12 मार्च, केमिस्टरी, अकाउंटेंसी, पब्लिक एड
- 15 मार्च, पॉलिटिक्ल साइंस

- 18 मार्च, गणित

- 20 मार्च, सोशिलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप
- 21 मार्च, होम साइंस

- 22 मार्च, मिलिट्री साइंस, डांस, साइकोलॉजी, संस्कृत व्याकरण
- 24 मार्च, ज्योग्राफी

- 25 मार्च, म्यूजिक हिंदुस्तानी वोकल, म्यूजिक हिंदुस्तारी इंस्ट्रक्शन मेलोडी, तबला व अन्य
- 26 मार्च, संस्कृत, उर्दू और बायोटेक्नोलॉजी

- 27 मार्च, कंप्यूटर साइंस, आईटी
- 28 मार्च, एग्रीकल्चर, फिलॉस्पी
- 29 मार्च, पंजाबी, संस्कृत साहित्य व अन्य
- 1 अप्रैल, फिजिकल एजुकेशन

- 2 अप्रैल, रिटेल, ऑटोमोटिव, प्राइवेट सिक्योरेटी, आईटी ब्यूटी एंड वेलनेस व अन्य

सिरसा शहर में बनाए गए परीक्षा केंद्र
- आर्य गर्ल्स सीसे स्कूल, आर्य समाज रोड
- आर्य सीसे स्कूल, काठमंडी
- राजकीय गर्ल्स सीसे स्कूल, मेला ग्राउंड
- आरकेपी सीसे स्कूल नेहरू पार्क
- आरएसडी सीसे स्कूल सांगवान चौक
- सेठ सागरमल सुराणा जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नोहरिया बाजार
- मिनर्वा हाई स्कूल, सूरतगढि़या चौक
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरपुर
- राजकीय सीसे स्कूल शाहपुर बेगू
- सेंट्रल सीसे स्कूल, डीसी कॉलोनी
- न्यू सतलुज सीसे स्कूल, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें