संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा/डबवाली। डबवाली पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण के तहत शहर, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर नाकाबंदी व चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
डबवाली पुलिस की 25 टीमों के 106 पुलिस कर्मचारियों ने मादक पदार्थ तस्करों एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे लोगों के ठिकानों पर रेड की। वहीं, चेकिंग अभियान के दौरान गैर-कानूनी काम करने वालों को काबू कर संबंधित थानों में केस दर्ज किए गए।
यह अभियान रविवार सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक चलाया गया। इसके तहत आबकारी अधिनियम के तहत तीन केस दर्ज कर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 17 बोतल शराब व 140 लीटर लाहन बरामद किया गया। मादक पदार्थ अधिनियम के तहत एक केस दर्ज कर एक आरोपी को 4 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।
वाहन चालकों पर भी हुई कार्रवाई
- गलत दिशा में वाहन चलाने पर चार चालान किए।
- मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 14 चालान किए गए।
- चार वाहनों को जब्त किया गया।