फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रोडवेज के 103 कर्मियों की लगी ड्यूटी, छुटि्टयां रद्द

Thu, 03 Oct 2024 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। विधानसभा चुनाव को लेकर रोडवेज के 103 कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। इनमें क्लर्क से लेकर, सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर शामिल हैे। चुनाव से एक दिन पहले शुक्रवार को कर्मचारी रवाना हो जाएंगे। ऐसे में यात्रियों को बसाें की समस्या झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

रोडवेज महाप्रबंधक डॉ. मंगल सैन ने कहा यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। चुनाव को लेकर कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। जीएम ने कहा कि कर्मचारियों को लाने के लिए यदि बसों की जरूरत पड़ी तो भेजी जाएंगी। हमारे पास पर्याप्त बसें हैं। कुछ दिन पहले फोर्स मंगवाने के लिए रोडवेज की ओर से 15 बसें भेजी गई थी, जोकि अब आ चुकी हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें