फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 15 दिनों में नशे के आदी 100 लोगों को पहचान, 85 का करवाया उपचार

Fri, 31 May 2024 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
डबवाली के नागरिक अस्पताल में नशा मु​क्ति कार्यक्रम की जानकारी लेने आई एडीजीपी की टीम।
विज्ञापन
डबवाली। पुलिस की नशामुक्ति टीम ने पिछले 15 दिनों में गांव देसूजोधा, तिगड़ी, चट्ठा व फूला में अभियान चलाकर लगभग 100 नशा पीड़ित लोगों की पहचान की है। टीम ने सभी नशे के आदी लोगों की काउंसिलिंग करवा उन्हें इलाज के लिए प्रेरित किया। टीम ने प्रयास कर इन चारों गांव में 84 लोगों का नशे की लत से छुटकारा पाने के लिए उपचार शुरू करवाया है।
विज्ञापन




टीम प्रभारी उप निरीक्षक गजन सिंह ने बताया कि नशे के आदी लोगों में अधिकतर युवा हैं। उनमें भी ज्यादातर वे हैं जो चिट्टे का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि नशे की लत बीमारी है व इसका इलाज संभव है। शुक्रवार को एडीजीपी कार्यालय से अभियान के नोडल अधिकारी व कार्यालय के प्रवक्ता सज्जन कुमार ने टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की, गांव के लोगों से नशे की समस्या बारे व टीम के प्रयासों से आए सुधार की जानकारी ली।



एडीजीपी के प्रवक्ता ने नागरिक अस्पताल डबवाली में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार से भी मुलाकात कर मरीजों में आए सुधार बारे में भी चर्चा की। साथ ही इन गांवों में नशे के कारण बढ़ रहे काला पीलिया व एचआईवी के बारे में भी जानकारी ली। डबवाली के पुलिस अधीक्षक सुमेर सिंह ने टीम के कार्यों की प्रशंसा की व कहा कि डबवाली के सभी नशा प्रभावित गांवों की सूची तैयार है, अगले सप्ताह से इस अभियान को और अधिक गति देने के लिए पूरे महीना अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें