फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: स्टेट स्कूल गेम्स की विजेता 10 छात्राओं का सम्मान

Sat, 24 Jan 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
डिंग मंडी ।पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को सम्मानित करते हुए स्कूल प्र
विज्ञापन
डिंग मंडी । पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को बालिका दिवस के अवसर पर स्टेट स्कूल गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के सम्मान में प्रमाणपत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान दस छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य कृपा राम ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना तथा उनके आत्मविश्वास को सुदृढ़ करना है। पीटीआई भोलू राम ने छात्राओं को निरंतर अभ्यास करने और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर भोलू राम, मंजित कौर, कृपा राम व स्टाफ विशेष रूप से उपस्थित रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें